Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    VIDEO: 'मुझे याद नहीं है लेकिन...', हमले में बाल-बाल बचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने क्‍या बताया?

    By AgencyEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Wed, 28 Jun 2023 07:14 PM (GMT+05:30)

    Chandrashekhar Azad आजाद समाज पार्टी-कांशी राम के प्रमुख चंद्र शेखर आजाद के काफिले पर हमले की घटना पर एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया क‍ि गोली पेट को ...और पढ़ें

    गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकली है। वे अभी ठीक हैं।
    गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकली है। वे अभी ठीक हैं।

    सहारनपुर, एएनआई। भीम आर्मी नेता और आजाद समाज पार्टी-कांशीराम प्रमुख चंद्रशेखर आजाद सहारनपुर के देवबंद में हुए हमले में बाल-बाल बचे हैं। हमले को लेकर चंद्रशेखर ने बताया, ''मुझे याद नहीं है, लेकिन मेरे लोगों ने उनकी पहचान की है। उनकी गाड़ी आगे सहारनपुर की तरफ भागी। हमने यू टर्न ले लिया। हमारी गाड़ी अकेली ही थी, कुल 5 लोग थे। हमारे साथी डॉक्टर को भी शायद गोली लगी है।''

    गोली पेट को छूकर निकली, खतरे से बाहर हैं चंद्रशेखर 

    आजाद समाज पार्टी-कांशी राम के प्रमुख चंद्र शेखर आजाद के काफिले पर हमले की घटना पर एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया क‍ि गोली पेट को छूकर निकली है। वे अभी ठीक हैं, डॉक्टर ने बताया है कि उनकी स्थिति सामान्य है। उन्‍होंने बताया क‍ि घटना देवबंद क्षेत्र में हुई है। पुल‍िस इसकी गहनता से जांच करेगी, उचित कार्रवाई की जाएगी।

    कार सवार दो लोगों ने चार राउंड फायर‍िंग की

    जानकारी के मुताब‍िक, चंद्रशेखर बुधवार शाम साढ़े पांच बजे गांधी कॉलोनी में कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी फॉर्च्यूनर कार पर स्विफ्ट डिजायर कार (एचआर 70D 0278) सवार दो लोगों ने फायरिंग कर दी। एक गोली चंद्रशेखर के कमर को छूकर निकल गई। खून निकलने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की थी।

    Chandrashekhar Azad: भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, कार सवार हमलावरों ने मारी गोली

    अखि‍लेश यादव ने कहा- यूपी में जंगलराज!

    चंद्रशेखर पर हुए हमले को लेकर व‍िपक्षी दलों के नेताओं ने यूपी सरकार को घेर ल‍िया है। सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाते हुए कहा क‍ि बीजेपी राज में जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा? अखि‍लेश ने एक ट्वीट में ल‍िखा, ''सहारनपुर के देवबंद में आज़ाद सामाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर आज़ाद पर सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला घोर निंदनीय एवं कायरतापूर्ण कृत्य है।''

    खबरें और भी