चंडीगढ़ रेल मार्ग पर कई ट्रेन एक माह से अधिक होंगी प्रभावित, देरी से चलेगी डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस; आठ के प्लेटफार्म बदले
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपग्रेडेशन कार्य के चलते 8 अगस्त से 6 सितंबर तक ट्रैफिक और ओएचई ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे रेल यातायात प्रभावित होगा। इस दौरान कु ...और पढ़ें

HighLights
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपग्रेडेशन कार्य के कारण ब्लॉक।
8 अगस्त से 6 सितंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। चंडीगढ़ मार्ग के रेल यात्रियों की दिक्कतें बढ़ने वाली है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपग्रेडेशन कार्य के चलते अंबाला रेल मंडल ने 8 अगस्त से 6 सितंबर तक ट्रैफिक और ओएचई ब्लाक लेने की घोषणा कर दी है, ब्लाक के दौरान चंडीगढ़ मार्ग का रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
वर्तमान में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरएलडीए द्वारा अपग्रेडेशन कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्लेटफार्म संख्या 2 व 3 तथा 4 व 5 पर थ्रू-रूफ कालम की कास्टिंग का कार्य चल रहा है। इसी के चलते अंबाला रेल डिविजन ने ट्रैफिक और ओएचई ब्लाक लेने का निर्णय लिया है।
रेल अधिकारियों के मुताबिक निर्माण कार्य के लिए दो अलग चरणों में 4-4 घंटे के ब्लाक लिए जाएंगे। इसमें लाइन नंबर 4, 5, 6, 7 और 8 पर 8,12, 19, 26 और 31 अगस्त और 4 सितंबर को सुबह 10:10 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक ब्लाक लिया जाएगा।
लाइन नंबर 6, 7 और 8 पर 10, 17, 21 व 28 अगस्त तथा 2 व 6 सितंबर को सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक ब्लाक लिया जाएगा। खासबात यह है कि ब्लाक के चलते किसी भी ट्रेन को पूरी तरह कैंसिल या शार्ट टर्मिनेट नहीं किया गया है। ब्लाक के कारण गाड़ी संख्या 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 10, 17, 24 व 31 अगस्त और 4 सितंबर को सहारनपुर और चंडीगढ़ के बीच करीब 60 मिनट रोककर संचालित किया जायेगा।
खबरें और भी
इन ट्रेनों के प्लेटफार्मों में किया बदलाव
रेल अधिकारियों के मुताबिक ब्लाक अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ स्टेशन पर कई ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 12046 चंडीगढ़ नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर 12 बजे प्लेटफार्म 6 के स्थान पर 2 से रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 14542 अमृतसर चंडीगढ़ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 1 से रवाना होगी, 15531 सहरसा अमृतसर एक्सप्रेस प्लेटफार्म एक से, 12058 दौलतपुर नई दिल्ली एक्सप्रेस प्लेटफार्म 3 से, 54532 कालका अंबाला पैसेंजर प्लेटफार्म एक से, 14616 अमृतसर लालकुआं एक्सप्रेस प्लेटफार्म एक से, 14332 कालका दिल्ली एक्सप्रेस प्लेटफार्म 3 से, 64516 नंगलडैम अंबाला पैसेंजर प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना होगी।
इन्होंने कहा
ब्लाक के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर लगातार घोषणाएं करवाई जाएंगी, साथ ही आरपीएफ आदि को भी तैनात किया जायेगा।
-यशनजीत सिंह, सीनियर डीसीएम अंबाला रेल डिविजन।