Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sas Bahu Fight: सहारनपुर में मोबाइल डाटा के पीछे सास बहू का अजब गजब झगड़ा पहुंचा थाने, पति के सामने रख दिया ये ऑफर

    Updated: Mon, 25 Dec 2023 10:38 AM (IST)

    Saharanpur News In Hindi बहू का कहना है कि उसकी सास दिन भर मोबाइल चलाती हैं और जब मोबाइल बहू हाथ में लेती हैं तो उसका डाटा खत्म होता हैं। मोबाइल नहीं ...और पढ़ें

    Saharanpur News: मोबाइल के डाटा ने घर में खड़ा किया बड़ा विवाद, बहू अपनी सास के खिलाफ थाने पहुंची
    Saharanpur News: मोबाइल के डाटा ने घर में खड़ा किया बड़ा विवाद, बहू अपनी सास के खिलाफ थाने पहुंची

    HighLights

    1. मोबाइल के डाटा ने घर में खड़ा किया बड़ा विवाद
    2. बहू अपनी सास के खिलाफ थाने पहुंची

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। अभी तक आपने सास बहू के झगड़े घर के काम को लेकर सुने होंगे, लेकिन सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी का नया ही किस्सा सामने आया है। यहां पर मोबाइल के डाटा को लेकर एक बहू ने अपनी सास के खिलाफ ही थाने पर तहरीर दे दी है।

    ये भी पढ़ेंः Gwalior Greenfield Expressway: 60 मिनट में ग्वालियर का सफर, 2497.84 करोड़ रुपये खर्च, 15 गांवों की 117.83 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण

    दरअसल, इस कालोनी की रहने वाली बहू का कहना हैं कि सुबह के समय उसका पति अपने काम पर चला जाता हैं। वह दिनभर अपने घर के काम में लगी रहती हैं और बच्चो को संभालती हैं। बहू का कहना हैं कि उसकी सास मोबाइल में दिनभर रील और फेसबुक देखती रहती हैं। शाम को जब बहू को समय मिलता हैं तो मोबाइल का डाटा खत्म होता हैं।

    इसी बात को लेकर बहू ने अपने पति के सामने ऑफर रख दिया कि अब वह सास के साथ नहीं रहेगी। पति ने अपनी मां से अलग होने के लिए मना कर दिया। जिसके बाद बहू थाने पहुंच गई और अपनी सास व पति के खिलाफ मोबाइल डाटा का जिक्र करते हुए थाने में तहरीर दे दी।

    ये भी पढ़ेंः Amangarh Tiger Reserve: सफारी में बाघ देखकर रोमांचित हो रहे टूरिस्ट, पर्यटकों को 'शेरा और बाहुबली' कर रहे आकर्षित

    सदर बाजार थाना प्रभारी प्रवेश सिंह ने बताया कि रविवार को बहू के मायके पक्ष और ससुराल पक्ष दोनों को बुलाया गया और दोनों के बीच बैठकर समझौता कर दिया। 

    खबरें और भी