Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-Dehradun Greenfield Highway के उद्घाटन की तैयारी, PM के आगमन से पूर्व निरीक्षण को आ सकते हैं CM योगी आदित्यनाथ

    By Sanjeev Kumar Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 07 Apr 2026 06:23 AM (IST)

    Delhi-Dehradun Greenfield Highway : प्रधानमंत्री द्वारा 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्घाटन करने की संभावना है। इससे पहले मुख्यमं ...और पढ़ें

    दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे के उद्घाटन की तैयारियां तेज

    दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे के उद्घाटन की तैयारियां तेज

    HighLights

    1. हाईवे से हेलीपैड तक सड़क का कि‍या गया निर्माण

    2. हैलीपेड और पंडाल बनाने के काम में तेजी

    संवाद सूत्र, बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 14 अप्रैल को उद्घाटन करने की संभावना है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरीक्षण के लिए पहुंच सकते हैं।

    गणेशपुर में मैदान को समतल कर हेलीपैड का निर्माण शुरू कर कराया जा चुका है। हाईवे से करीब छह मीटर सड़क निर्माण, एक किमी अस्थाई मार्ग पर खडंजा निर्माण के साथ मनोहरपुर में सभास्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल लगाने का काम भी शुरू हो चुका है।

    सुरक्षा एजेंसियों ने भी यहां डेरा डाल हेलीपैड और आसपास के क्षेत्र में सघन जांच तेज कर दी है। वाहनों की पार्किंग के लिये आसपास के खेतों से गेहूं की फसल कटवाकर खाली कराया जा रहा है।

    14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे और एशिया के सबसे बड़े गणेशपुर से डाट काली मंदिर तक जाने 12 किमी वाइल्डलाइफ कारिडोर का उद्घाटन प्रस्‍तावि‍त है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 13 अप्रैल को दौरा लगभग तय माना जा रहा है।

    मुख्यमंत्री के यहां डाट काली मंदिर व सभास्थल के निरीक्षण कर सकते हैं। सोमवार सुबह जिलाधिकारी मनीष बंसल ने हेलीपैड स्थल पर पहुंचकर चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया। एसडीएम बेहट मानवेन्द्र सिंह दिन भर क्षेत्र में ही रहे।

    अधिकारियों ने हेलीपैड व वाहन पार्किंग की व्यवस्था का निरीक्षण किया। मनोहरपुर के निकट हाईवे पर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास गेहूं की फसल कटवाकर खेत खाली कराए जा रहे है जिससे सभा में पहुंचने वालों लोगों को वाहनों की पार्किंग में कोई समस्या न आए।

    हाईवे से हेलीपैड तक सड़क निर्माण

    गणेशुपर में हेलीपैड तक पहुंचने के लिये दिल्ली-देहरादून हाईवे से हेलीपैड तक सड़क का निर्माण कर दिया गया है। एनएचएआई के कर्मचारी भी हेलीपैड के आसपास समतलीकरण व अन्य कार्यो को पूरा करने में जुटे हुये है।

    खबरें और भी

    दूसरी ओर हेलीपैड तक जाने के लिये करीब एक किमी अस्थाई मार्ग पर खड़ंजा लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अगले दो दिन में पूरा होने की संभावना है। डाट मंदिर के निकट भी हाट मिक्स से सड़क बनाने का काम किया जा रहा है।

    सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के लिये जो हेलीपैड तैयार किए जा रहे है,उसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहुंची सुरक्षा एजेंसियों की टीम मशीनों से चप्पे-चप्पे की जांच कर रही है।

    खास बात यह है कि जिस जगह पर हेलीपैड निर्माण किया जा रहा है वहां सुरक्षा एजेंसियों ने कंकरीट की जगह-जगह से खुदाई करके जांच की जा रही है जिससे सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक न रह जाये।

    जर्मन हैंगर लगाने का काम शुरू

    दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर स्थित मनोहरपुर के निकट रेस्ट एरिया में बनाये जा रहे सभास्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

    रेस्ट एरिया में करीब आठ से दस बीघा जगह को समतल कर रोड रोलर चलाया जा रहे है।मौके पर लगे कर्मचारियों की माने तो दो से तीन दिन में सभास्थल को तैयार कर दिया जाएगा।