विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saharanpur News: गाजे बाजे के साथ घुड़चढ़ी की कर रहे थे तैयारी, तभी हो गया कुछ ऐसा कि घर में मच गई चीखपुकार

Published: Mon, 05 Feb 2024 08:27 AM (IST)

Saharanpur Crime News In Hindi घुड़चढ़ी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष एक की मौत। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम ...और पढ़ें

Saharanpur News: घुड़चढ़ी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत
Saharanpur News: घुड़चढ़ी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

HighLights

  1. घुड़चढ़ी को लेकर दो पक्षों में हो गया खूनी संघर्ष
  2. एक युवक मौत से गांव में मचा कोहराम

संवाद सूत्र, जड़ौदा पांडा (सहारनपुर)। घुड़चढ़ी के दौरान गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष होने से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक के स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

एसएसपी विपिन ताडा ने लापरवाही के चलते बड़गांव थाना प्रभारी परविंदर पाल को तत्काल प्रभाव से चार्ज से हटाकर चुनाव सेल प्रभारी बना दिया है। आरोपितों को पकड़ने के लिए एसओजी, सर्विलांस और बड़गांव पुलिस की टीम को लगाया गया है।

बरात की चल रही थी तैयारी

बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव उमरी मजबता निवासी बालेश उर्फ बाली के बेटे मोहित की रविवार सुबह बरात जानी थी। शनिवार को मढ़ा कार्यक्रम था, जिसमें मध्यरात्रि को गांव में मोहित की घुड़चढ़ी हो रही थी। इसी दौरान गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। देखते ही देखते मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। लाठी-डंडे और धारदार हथियार भी चले। इसमें 26 वर्षीय आशीष उर्फ कल्लू पुत्र सेठपाल, आकाश पुत्र रामप्रेस, गौरव पुत्र रविचंद व रेशमा पुत्री रामप्रेस गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: सूना सूना है बांकेबिहारी का आंगन, आखिर क्या है वजह, वीकेंड में तसल्ली से मिले ठाकुरजी के दर्शन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह उपचार के दौरान आशीष की मौत हो गई। 

ये भी पढ़ेंः शादी में दूल्हे ने की दनादन फायरिंग; 200 राउंड गोलियों के बाद वलीमा पार्टी में पहुंच गई पुलिस और फिर...हुआ कुछ ऐसा

पीड़ित स्वजन ने पोस्टमार्टम के बाद शव का देर शाम गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बाकी घायलों की हालत ठीक है। सुबह गांव से मोहित की बरात भी गई। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।