विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नकली सिक्कों का नेटवर्क तोड़ेगी सहारनपुर पुलिस: बिहार के मधुबनी से एक आरोपित रिमांड पर, खुलेंगे कई बड़े राज

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:49 AM (IST)

सहारनपुर में नकली सिक्कों के कारोबार से जुड़े मामले में अब तक छह आरोपित गिरफ्तार हुए हैं। बिहार के मधुबनी ...और पढ़ें

आरोपितों की फाइल फोटो।

आरोपितों की फाइल फोटो।

HighLights

  1. सहारनपुर में नकली सिक्कों के छह आरोपित गिरफ्तार हुए।

  2. बिहार के मधुबनी से एक आरोपित को रिमांड पर लिया।

  3. पुलिस को नकली सिक्कों के नेटवर्क से खुलासे की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। नकली सिक्के बनाने और उनके कारोबार से जुड़े मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। अब तक इस प्रकरण में कोतवाली नगर थाना पुलिस छह आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं बिहार के मधुबनी जिले से छठे आरोपित को गिरफ्तार कर रिमांड लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान नकली सिक्कों के कारोबार से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

बिहार के मधुबनी जिले से नकली सिक्कों के मामले में लिप्त आरोपित का पुलिस ने लिया रिमांड

बिहार के मधुबनी जिले के मिथिलेस चौरसिया को वहां की पुलिस की सहयोग से कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से यह जानने का प्रयास कर रही है कि नकली सिक्के तैयार करने और उनकी सप्लाई करने का नेटवर्क किस तरह संचालित किया जा रहा था। इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और नकली सिक्कों को किन स्थानों पर खपाया जाता था। इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। इसके अलावा पुलिस आरोपितों के आपसी संपर्क और कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

नकली सिक्कों के कारोबार से जुड़े नए तथ्य आएंगे सामने

मामले में छह आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि पूछताछ में नकली सिक्कों के कारोबार से जुड़े नए तथ्य सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 70 करोड़ के नकली सिक्के बाजार में खपाए, मोहाली के जीरकपुर में नेटवर्क का खुलासा; सरगना समेत पांच गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।