विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर में 1.20 लाख के नकली सिक्कों के साथ दो गिरफ्तार, NIA की नकली नोट जांच के बीच सामने आया नया मामला

Published: Sat, 12 Sep 2026 10:31 AM (IST)

सहारनपुर में पुलिस ने 1.20 लाख रुपये के नकली सिक्कों के साथ कुलदीप और विपिन को गिरफ्तार किया है। यह ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सहारनपुर में 1.20 लाख के नकली सिक्के जब्त।

  2. कुलदीप और विपिन नामक दो व्यक्ति गिरफ्तार।

  3. पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ 29 लाख रुपये के नकली नोट मिलने के मामले की एनआईए जांच के बीच अब सहारनपुर में नकली सिक्कों का मामला सामने आया है।

पुलिस टीम व एसओजी की टीम ने कुलदीप व विपिन निवासी आवास विकास कॉलोनी को 20 रुपयों के नकली सिक्कों के साथ पकड़ा है। बरामद सिक्कों की कुल कीमत करीब एक लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपित तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पकड़े गए आरोपितों को साथ लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद मामला: 12 अक्टूबर को होगी अगली सुनाई, हाई कोर्ट पर टिकी सबकी निगाहें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।