विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोहरे के कारण 3 माह तक कैंसिल रहेंगी 18 ट्रेनें; UP, बिहार, बंगाल रूट के यात्रियों को होगी परेशानी

By Ajay Saxena Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 20 Oct 2026 06:50 AM (IST)

उत्तर रेलवे ने कोहरे के कारण वाया सहारनपुर होकर निकलने वाली 18 ट्रेनों को तीन माह के लिए रद्द कर ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक फाेटो

प्रतीकात्‍मक फाेटो

HighLights

  1. सहारनपुर मार्ग की इन ट्रेनों में अग्रिम आरक्षण रुका।

  2. ट्रेनों के सुरक्षित संचालन व दुर्घटनाओं पर अंकुश को ल‍िया निर्णय।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। रेल यात्रियों की दिक्कतें जल्द ही बढ़ने वाली है। उत्तर रेलवे ने कोहरे के कारण वाया सहारनपुर होकर निकलने व विभिन्न मार्गों पर संचालित होने वाली 18 ट्रेनों को तीन माह तक कैंसिल रखने की घोषणा कर दी है। ट्रेनों को एक दिसंबर से फरवरी 2027 के अंतिम सप्ताह तथा कुछ को दो मार्च तक निरस्त रखा जायेगा।

रेलवे ने इन ट्रेनों में अग्रिम रिजर्वेशन पर भी रोक लगा दी है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि पिछले कई वर्षों की तरह ही फाग के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए निर्णय लिया गया है। इस बारे में दिल्ली, अंबाला, लखनऊ, मुरादाबाद, फिरोजपुर और जम्मूतवी रेल मंडलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह ट्रेनें रहेंगी लंबे समय तक कैंसिल

  • गाड़ी संख्या 12207 व 12208 काठगोदाम जम्मूतवी काठगोदाम एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 2 मार्च तक कैंसिल रहेगी।
  • 12209 व 12210 कानपुर सेंट्रल काठगोदाम लिंक एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 2 मार्च तक कैंसिल।
  • 14605 व 14606 योगनगरी ऋषिकेश जम्मूतवी ऋषिकेश एक दिसंबर से 28 फरवरी के दौरान रद्द।
  • 14541 व 14542 अमृतसर चंडीगढ़ अमृतसर डेली एक्सप्रेस एक दिसंबर से एक मार्च तक कैंसिल।
  • 14503 व 14504 श्री माता वैष्णो देवी कटरा कालका एक दिसंबर से 27 फरवरी तक कैंसिल।
  • 14505 व 14506 अमृतसर नंगलडैम अमृतसर 4 दिसंबर से कोहरा समाप्ति तक।
  • 14523 व 14524 अंबाला कैंट बरौनी जंक्शन अंबाला कैंट दो दिसंबर से एक मार्च तक कैंसिल।
  • 14003 व 14004 मालदा टाउन नई दिल्ली मालदा टाउन 3 दिसंबर से 2 मार्च तक।
  • 14615 व 14616 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस साप्ताहिक दिसंबर के प्रथम सप्ताह से दो मार्च तक कैंसिल।

दिल्ली से अंबाला के बीच ही चलेगी सुपर फास्ट

गाड़ी संख्या 14681 व 14682 नई दिल्ली जालंधर सिटी नई दिल्ली सुपर फास्ट कोहरे के दौरान अंबाला कैंट और जालंधर सिटी के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन का संचालन नई दिल्ली से अंबाला कैंट के बीच ही किया जाएगा।

इन्‍हाेंने कहा

कोहरे के दौरान कैंसिल रखी जाने वाली ट्रेनों की जानकारी स्टेशन नोटिस बोर्ड, पूछताछ केंद्रों के माध्यम से प्रसारित की जा रही है। पूर्ण रूप से रद्द रहने वाली ट्रेनों के कैंसिल रहने के दौरान के रिजर्वेशन पर भी रोक लगा दी गई है। -यशनजीत सिंह, सीनियर डीसीएम अंबाला रेल डिविजन।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।