विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: कब्जा करने को श्मशान में चलाई जेसीबी, बच्चों के शव बाहर निकले; इलाके में तनाव का माहौल

Published: Sun, 10 Mar 2024 07:54 AM (IST)

शुक्रवार देर रात कालोनाइजर ने श्मशान की भूमि पर कब्जा करने की नीयत से जेसीबी से खोदाई कर डाली। सुबह ...और पढ़ें

कब्जा करने को श्मशान में चलाई जेसीबी
कब्जा करने को श्मशान में चलाई जेसीबी

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। शुक्रवार देर रात कालोनाइजर ने श्मशान की भूमि पर कब्जा करने की नीयत से जेसीबी से खोदाई कर डाली। सुबह अनुसूचित जाति के लोग मौके पर पहुंचे तो दफनाए गए बच्चों के शव बाहर निकले देखे।

मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने से तनाव हो गया। भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच एसपी सिटी कर रहे हैं। गांव में अनुसूचित जाति के लोगों का श्मशान है। इसके पीछे की तरफ दूसरे समुदाय के तीन-चार लोगों ने कुछ दिन पहले वहां जमीन खरीदी हुई है।

सैकड़ों लोगों ने किया हंगामा

इन लोगों ने श्मशान की भूमि पर जेसीबी से खोदाई की तो सैकड़ों लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। इनका आरोप है कि दूसरे समुदाय के कुछ लोग श्मशान की भूमि कब्जाना चाहते हैं।

शुक्रवार रात उन्होंने श्मशान की भूमि से रास्ता बनाने के लिए जेसीबी चलाई। इससे बच्चों के शव बाहर निकल आए। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। एसपी सिटी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस की लापरवाही से आरोपितों को मिली हिम्मत

15 दिन पहले कुछ प्रापर्टी डीलर श्मशान की जमीन पर कब्जे की नीयत से पेड़ काटने गए थे। लोगों ने उसी समय पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आरोपितों के हौसले बुलंद हो गए। पुलिस की लापरवाही के कारण ही शुक्रवार देर रात श्मशान भूमि पर जेसीबी मशीन चलाई गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।