विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाईम टेबिल जारी, लेकिन सुपरफास्ट ट्रेन संचालित नहीं; चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर, मेरठ सहित कई स्टेशनों पर होगा इसका ठहराव 

By Ajay Saxena Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 09 Sep 2026 07:17 PM (IST)

रेलवे बोर्ड ने कालका-सुल्तानपुर के बीच डेढ़ माह पहले नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा की थी, जिसका संचालन अब ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. कोच और इंजन की अनुपलब्धता के कारण देरी हो रही।

  2. संचालन होने पर कई शहरों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या व सुविधा और राहत के लिए रेलवे बोर्ड ने करीब डेढ़ माह पूर्व कालका सुल्तानपुर के बीच नई सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की घोषणा की थी। नई ट्रेन के शुरू होने से अंबाला, सहारनपुर के अलावा मेरठ, हाथरस, कानपुर के यात्रियों को खासा लाभ मिलना था।

रेलवे ने ट्रेन के आवागमन की समय सारणी भी जारी कर दी थी। यात्रियों को ट्रेन के इंतजार के बावजूद इस ट्रेन का संचालन आज दिन तक आरंभ नहीं हो पाया है तथा जल्द शुरू होने की संभावना भी नहीं है।

यह थे रेलवे बोर्ड के निर्देश

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक गाड़ी संख्या 22260 व 22259 सुल्तानपुर कालका सुपर फास्ट एक्सप्रेस के संचालन को अधिकारिक रूप से स्वीकृति प्रदान की है। इस ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में सप्ताह में तीन दिन करने की योजना है। गाड़ी संख्या 22260 सुल्तानपुर से कालका के लिए मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को ट्रेन सुल्तानपुर से सुबह 11:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4:20 बजे कालका पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 22259 कालका से बुधवार, शुक्रवार व रविवार को ट्रेन सुबह 11:30 बजे प्रस्थान कर अगली सुबह 4:20 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। मार्ग में इस ट्रेन का ठहराव चंडीगढ़, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, हापुड़, बुलंदशहर, हाथरस, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, लखनऊ चारबाग, रहमत नगर, हैदरगंज, महाराजा बिजली पासी,मुसाफिर खाना आदि स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में दिए गए है।

नई सुपर फास्ट ट्रेन में एचएलबी रैक लगाने के अलावा ट्रेन के प्राथमिक रखरखाव की जिम्मेदारी कानपुर को सौंपी गई है, जबकि मेरठ सिटी, कानपुर व सहारनपुर को कोचों में वाटरिंग व साफ सफाई की जिम्मेंदारी दी गई है। रेलवे की इस पहल से इस मार्ग के हजारों यात्रियों को खासा लाभ मिलने के आसार बने थे जोकि जल्द पूरे होते नजर नहीं आ रहे है। रेल सूत्रों के मुताबिक कोच व इंजन की उपलब्धता नहीं होने के कारण संचालन में विलंब हो रहा है।

इन्होंने कहा

रेलवे बोर्ड द्वारा कालका सुल्तानपुर के बीच नई सुपर फास्ट ट्रेन को संचालित करने के लिए समय सारिणी व स्टापेज आदि की जानकारी उपलब्ध कराई है, ट्रेन का संचालन कब से आरंभ किया जाना है, इसकी अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, आदेश मिलने के बाद ट्रेन का संचालन संभव हो पायेगा।
-यशनजीत सिंह, सीनियर डीसीएम, अंबाला रेल डिविजन।