विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर से भागे प्रेमी युगल ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, किशोरी की मौत; युवक बोला- 'पुलिस कर रही थी पीछा'

Published: Wed, 21 May 2025 08:04 AM (IST)

फरार प्रेमी युगल ने पीछा कर रही कारों के डर से फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। इस घटना में किशोरी ...और पढ़ें

प्रेमी युगल ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, किशोरी की मौत। रास्ते पर खड़ी कार।
प्रेमी युगल ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, किशोरी की मौत। रास्ते पर खड़ी कार।

HighLights

  1. आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली रही पुलिस टीम
  2. हर्षित बोला पुलिस कर रही थी पीछा, वीडियो प्रसारित

जागरण संवाददाता, देवबंद (सहारनपुर)। आठ दिन से फरार प्रेमी युगल ने पीछा कर रहे कार सवारों के डर से मंगलवार शाम को फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। प्रेमी युगल की कार अगले टायर में पंक्चर होने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। करीब 30 फीट से ज्यादा ऊंचाई से गिरने की वजह से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। किशोरी ने मुजफ्फरनगर ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं प्रेमी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देवबंद थाना क्षेत्र के गांव लखनौती निवासी अमित त्यागी के इकलौते बेटे 22 वर्षीय हर्षित त्यागी का पास ही स्थित एक गांव निवासी दूसरी जाति की किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों स्कूल में एनसीसी शिविर के दौरान करीब आए थे।

किशोरी ने दो साल पहले 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। प्रेम प्रसंग का पता चलने पर स्वजन ने विरोध किया तो 12 मई को दाेनों घर से फरार हो गए। किशोरी के स्वजन ने 13 मई को हर्षित के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस कर रही थी किशाेरी और हर्षित की तलाश

पुलिस किशोरी और हर्षित को तलाश कर रही थी। किशोरी की बरामदगी न होने पर स्वजन ने बीती 17 मई को एसपी देहात से भी गुहार लगाई थी। मंगलवार शाम को ईको स्पोर्ट कार में सवार हर्षित और किशोरी सहारनपुर की ओर से तेजी से देवबंद की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान कुछ कार सवारों ने उनका पीछा किया और फ्लाईओवर पर बीच में पहुंचे तो कार के अगले टायर में पंक्चर हो गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

जान बचाने के लिए किशाेरी कूदी

हर्षित ने कार रोकी तथा जान बचाने के लिए हर्षित और किशोरी ने बीच फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। करीब 30 फीट ऊंचाई से कूदने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। किशोरी की हालत ज्यादा गंभीर थी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से किशोरी को मुजफ्फरनगर के आनंद हास्पिटल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं हर्षित का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

फ्लाईओवर के दोनों छोर पर आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पता चल सके कि हर्षित की कार के पीछे कोई कार थी या नहीं। प्रथम दृष्टया फायरिंग नहीं हुई है। फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट घटनास्थल पर जांच कर रही है। रविकांत पाराशर, सीओ देवबंद

ये भी पढ़ेंः Agra News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टप्पेबाजी मामले में 5 अभियुक्त गिरफ्तार; तीन बदमाशों के लगी गोली

ये भी पढ़ेंः प्रिंसिपल रूम में लड़की से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, अश्लील वीडियो वायरल होने पर सन्न रह गया परिवार

हर्षित बोला पुलिस कर रही थी पीछा, वीडियो प्रसारित 

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान भी लखनौती निवासी हर्षित प्रेमिका किशोरी के बारे पूछता रहा। रात में प्रसारित वीडियो में उसने बताया कि वे घर से भागकर रुड़की और हरिद्वार में रहे। वहां उन्होंने कोई कमरा भी नहीं लिया था। खाना खाने के बाद कार में ही रहते थे। उसने बताया कि कार उसके पिता अमित की है और देवबंद में फ्लाईओवर के किनारे से ही पुलिस उनके पीछा कर रही थी। टायर पंक्चर होने के बाद वह और किशोरी फ्लाईओवर से कूद गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।