Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saharanpur News: बुजुर्ग महिला को युवक ने बनाया हैवानियत का शिकार, हालत बिगड़ने पर पुलिस ने कराया भर्ती

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 09:28 AM (IST)

    Saharanpur Crime News In Hindi वृद्धा के साथ बाग में युवक ने किया दुष्कर्म हालत बिगड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित महिला को अस्पताल पहुंचाया। इसकी ...और पढ़ें

    Saharanpur News: वृद्धा के साथ बाग में युवक ने किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ी
    Saharanpur News: वृद्धा के साथ बाग में युवक ने किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ी

    HighLights

    1. बाग में युवक ने किया बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म
    2. हालत खराब होने पर भाग गया युवक

    बेहट-सहारनपुर, जागरण संवाददाता। बेहट कोतवाली क्षेत्र के एक बाग में 85 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर स्वजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

    माली का काम करती है महिला

    बताया जा रहा है कि एक महिला बहुत सालों से एक बाग में माली के तौर पर काम करती आ रही है। वह इस अवस्था में भी बाग में चली जाती है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम वह बाग में ही थी, इसी बीच वहां उसे दो युवक मिले। आरोप है कि उनमें से एक युवक ने इस वृद्धा के साथ दुष्कर्म कर डाला और मौके से फरार हो गया। महिला की हालत बिगड़ गई।

    Read Also; Meerut News: मेरठ-खुर्जा रेल ट्रैक पर आत्महत्या काे लेटा युवक, रुक गए उधम एक्सप्रेस के पहिए, जीआरपी ने पकड़ा

    इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि महिला आरोपी को नाम से नहीं जानती है। लेकिन सामने आने पर पहचान लेने की बात कह रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।