Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OLX पर बाइक बेचने का विज्ञापन डाला, खरीदार पहुंचा और Test Drive के बहाने बाइक ले हुआ फरार

    By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 02 Aug 2026 05:23 PM (IST)

    सहारनपुर में OLX पर बाइक बेचने का विज्ञापन डालना एक युवक को महंगा पड़ा। खरीदार बनकर आए एक व्यक्ति ने टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक ली और फरार हो गया, जिस ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. युवक ने OLX पर अपनी बाइक बेचने का विज्ञापन डाला।

    2. खरीदार टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया।

    3. पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। युवक ने ओएलएक्स पर अपनी बाइक बेचने का विज्ञापन डाला। इसके बाद एक युवक बाइक खरीदने के लिए पहुंचा। आरोपित युवक बाइक की ट्राई लेने के बहाने फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    खाताखेड़ी खुर्शीद नगर निवासी दिलनवाज ने पुलिस को दी शिकायत देकर बताया कि उसे अपनी बाइक बेचनी थी। इसके लिए उसने ओएलएक्स पर विज्ञापन डाल दिया। एक युवक बाइक खरीदने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। युवक ने बाइक की ट्राई लेने की बात की तो दिलनवाज ने उसे टेस्ट ड्राइव के लिए बाइक दे दी।

    बाइक की ट्राई लेने के लिए युवक दिलनवाज को अपना मोबाइल थमाकर निकल गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जिसके बाद दिलनवाज ने बाइक ले जाने वाले युवक को काफी तलाश किया, मगर उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद दिलनवाज ने आरोपित युवक का मोबाइल चौकी में जमा कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सदर बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रसैन सैनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।