विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में एक और एनकाउंटर, सहारनपुर पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश इमरान ढेर

Published: Mon, 06 Oct 2025 08:50 AM (IST)Updated: Mon, 06 Oct 2025 09:03 AM (IST)

सहारनपुर के सरसावा में पुलिस और एसओजी ने एक मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश इमरान को मार गिराया। ...और पढ़ें

सरसावा थानाक्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी आशीष तिवारी व अन्य अधिकारी। सौजन्य :पुलिस
सरसावा थानाक्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी आशीष तिवारी व अन्य अधिकारी। सौजन्य :पुलिस

HighLights

  1. एक लाख का इनामी बदमाश इमरान मुठभेड़ में ढेर
  2. एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन में गठित की थी टीम

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। सरसावा में पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त टीम ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश इमरान को मुठभेड़ में मार गिराया। मारा गया इमरान मुजफ्फरनगर में दो दिन पहले एनकाउंटर में ढेर किए गए कुख्यात बदमाश महताब का साथी बताया जा रहा है। दोनों कई संगीन वारदातों में वांछित थे।

शामली सहित इन जिलों में दिया था वारदात को अंजाम

इमरान ने शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर में लुट डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका था। पुलिस के अनुसार मारा गया बदमाश शामली जिले के थाना भवन क्षेत्र के सोंटा रसूलपुर का रहने वाला था। वह सरसावा थानाक्षेत्र में हुई बड़ी डकैती की घटना में मुख्य आरोपी था और फरार चल रहा था। मेरठ जोन के एडीजी की तरफ से इमरान पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस को मिली थी रात में सूचना

पुलिस को रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश इमरान अपने साथियों के साथ इलाके में छिपा हुआ है। इस पर एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन में एसपी देहात सागर जैन के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने इमरान को घेरने की कोशिश की। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियों से इमरान मौके पर ही ढेर हो गया। मौके से पुलिस को एक तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महताब का खास था इमरान

इमरान का नाम तब चर्चा में आया, जब उसके साथी महताब को दो दिन पहले मुजफ्फरनगर पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। इमरान और महताब दोनों मिलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय गैंग चलाते थे, जो लूट, डकैती और रंगदारी जैसे अपराधों में शामिल था।

मारे गए बदमाश पर लूटपाट और डकैती के की मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर सहारनपुर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। मारे गए बदमाश पर एक लाख का इनाम घोषित था। किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। - आशीष तिवारी, एसएसपी