विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर के स्कूल-कालेजों में एक दिन का अवकाश, PET के कारण लिया गया निर्णय

By Vishva Pratap Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 29 Oct 2026 06:10 PM (IST)

Saharanpur News: सहारनपुर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के कारण शुक्रवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इस परीक्षा में 34 केंद्रों पर 29328 अभ्यर्थी दो पालियों में शामिल होंगे।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के कारण शुक्रवार को शिक्षण संस्थान बंद।

  2. सहारनपुर में 34 केंद्रों पर 29328 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के चलते जनपद में सभी शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को अवकाश रहेगा। शुक्रवार को 34 केंद्रों पर दोनों पालियों में 29328 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली अपराह्न तीन से पांच बजे तक होगी। एक नवंबर को भी दाेनों पाली में परीक्षा होगी।

डीआइओएस जयकरण यादव ने बताया कि शुक्रवार को पीईटी के चलते सभी स्कूल-कालेजों में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश रहेगा। इस बाबत सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिए हैं। एडीएम प्रशासन लवी त्रिपाठी ने सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट, संबंधित अधिकारियों तथा केंद्र पर्यवेक्षकों को परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को केंद्रों का निरीक्षण कर सीसीटीवी, बिजली, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं जांचने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, एंड्राइड फोन और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे।

यह भी पढ़ें- CBSE ने नौवीं-दसवीं के पाठ्यक्रम में किया बड़ा बदलाव, पर्यावरण शिक्षा सहित तीन विषय हटे; नया क्या हुआ शामिल?

छह नवंबर तक होगा बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों का निस्तारण

मुजफ्फरनगर : यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा को बनाए गए 70 केंद्रों पर कुल 63 आपत्तियां आई हैंं। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने परीक्षा केंद्र दूर बनाने की शिकायत की है। साथ ही केंद्र बढ़ाने की मांग भी की है। इन आपत्तियों का छह नवंबर तक डीएम की अध्यक्षता वाली समिति निस्तारण करेगी।

बता दें कि बीते दिनों डीआइओएस की ओर से कालेजों की यूपी बोर्ड को भेजी गई थी। इनमें संसाधन, सुविधाएं और दूरी के आधार पर केंद्र बनाने का अनुरोध किया था। परीक्षार्थी बढ़ने के चलते एक या दो केंद्र बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन पिछले साल के मुकाबले दो केंद्र कम हो गए हैं। इस बार केवल 70 केंद्र बनाए गए हैं।

किसान इंटर कालेज खरड़ और इंटर कालेज प्रेमपुरी विद्यालय को केंद्र की सूची से इस बार बाहर कर दिया है। ऐसे में इन विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने केंद्र बनाए की मांग की है। वहीं ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में आपत्तियां आई हैं, जिनमें केंद्रों के बीच की दूरी अधिक होना बताया है। इससे परीक्षा देने में परीक्षार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। वित्तविहीन कालेजों को परीक्षाकेंद्र बनाए पर भी सवाल उठाते हुए आपत्ति दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें- CCSU के छात्रों को मिलेगा ब्रिटेन में पढ़ाई का मौका, आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्राथमिकता

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने बताया कि कुल 63 आपत्तियां मिली हैंं। जिनका निरस्तारण जिला स्तरीय समिति छह नवंबर तक करेगी। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर बैठक होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।