Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Land On Moon: सहारनपुर की बेटी और कारोबारी अश्वनी ने खरीदी थी चांद पर जमीन, पूजा ने फादर्स-डे पर दिया था गिफ्ट

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 12:51 PM (IST)

    पूजा की शादी जांबिया में हुई है। वह यूएसए में एक एड एजेंसी में काम करती हैं और पापा को फादर्स-डे पर कुछ अलग गिफ्ट देना चाहती थी। पूजा का साइंस के प्रत ...और पढ़ें

    Saharanpur News: सहारनपुर की बेटी पूजा और कारोबारी अश्वनी ने खरीदी थी चांद पर जमीन
    Saharanpur News: सहारनपुर की बेटी पूजा और कारोबारी अश्वनी ने खरीदी थी चांद पर जमीन

    HighLights

    1. चांद पर खरीदी एक एकड़ जमीन
    2. आनलाइन किया ट्रांजेक्शन

    सहारनपुर, जागरण संवाददाता, संजीव गुप्ता। चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक चंद्रमा पर उतरने के ऐतिहासिक पल के साक्षी सहारनपुर की पूजा गुप्ता और अश्वनी सुखीजा बने हैं। वर्ष-2020 में पूजा गुप्ता ने फादर्स-डे पर पिता विवेक गुप्ता और कारोबारी अश्वनी सुखीजा ने वर्ष-2021 में माता आशा रानी को चांद पर जमीन खरीदकर उपहार में दी थी।

    माता और पिता रहते हैं सहारनपुर में

    पूजा जांबिया में रहती है, जबकि अश्वनी सहारनपुर में ही निवास करते हैं। चंद्रयान की सफलता पर अश्वनी के मित्रों ने लड्डू खिलाकर खुशियां मनाई। वर्ष-2021 में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच महानगर के हकीकत निवासी बिल्डर अश्वनी सुखीजा ने चांद पर प्लाट खरीदा था। लुना सोसाइटी इंटरनेशनल की बिड में शामिल होकर लगाई बोली लगाकर उन्हें पांच लाख में चांद पर प्लाट की रजिस्ट्री मिली थी।

    चांद पर अपनी माता आशा रानी के लिए प्लाट खरीदा था। जमीन के लिए उन्होंने पांच लाख का आनलाइन ट्रांजेक्शन करना पड़ा था। आनलाइन ट्रांजेक्शन करने के बाद उन्हें सोसाइटी ने रजिस्ट्री भेजी है, जिसमें उन्हें प्लाट का मालिकाना हक दिखाया गया है। उम्मीद थी चांद पर खरीदे गए प्लाट के उन्हें अच्छे पैसे भी मिल सकते हैं। यही सोचकर उन्होंने चांद पर प्लाट खरीदा था।

    चंद्रयान 3 की कामयाबी के बाद परिवार खुशी से झूमा

    बुधवार को चंद्रयान-3 की कामयाबी पर अश्वनी सुखीजा का पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। माता आशा रानी, पत्नी रिंकी सुखीजा, बेटा रेशम सुखीजा, आशीष सुखीजा, भाई इंद्रजीत सुखीजा-मिन्नी सुखीजा की खुशी का ठिकाना न था। अश्वनी के मित्र अमित सेठी, अंजुल तोमर, फूल कुमार, पंकज, विशाल नागपाल ने अश्वनी को लड्डू खिलाकर बधाई दी। वर्ष-2020 में फादर्स-डे के मौके पर बेटी पूजा गुप्ता ने पिता विवेक गुप्ता चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदकर तोहफा दिया था। पूर्व पार्षद पिंकी गुप्ता की दो बेटी हैं। उन्होंने बताया कि बेटियों को कभी बेटों से कम नहीं समझा।

    खबरें और भी

    पिता विवेक गुप्ता का कहना था कि मुझे बेटी पर गर्व है, क्योंकि मेरी बेटी ने बेटों से बढ़कर मुझे इतना बड़ा तोहफा दिया था। पूजा की माता पिंकी गुप्ता और पिता विवेक गुप्ता ने बताया कि बेटी ने जो जमीन पिता को खरीदकर उपहार में दी थी। बुधवार को चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक चंद्रमा पर उतरने पर पूरे परिवार को बेहद गर्व हुआ। बेटी ने भी फोन कर उन्हें बधाई दी है।