विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली प्राची चौधरी 2 अक्टूबर को लौटेंगी घर, सहारनपुर के गांव झबीरण में होगा भव्य स्वागत

Published: Wed, 30 Sep 2026 08:14 PM (IST)

एशियाई खेलों में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाली एथलीट प्राची 2 अक्टूबर को अपने गांव झबीरण, सहारनपुर लौटेंगी।

प्राची चौधरी

प्राची चौधरी

HighLights

  1. प्राची ने एशियाई खेलों में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते।

  2. 2 अक्टूबर को अपने गांव झबीरण, सहारनपुर लौटेंगी प्राची।

  3. ग्रामीणों और परिवार द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां जारी हैं।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जापान के आईची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली एथलीट प्राची दो अक्टूबर को अपने गांव झबीरण पहुंचेगी।

प्राची के गांव लौटने की सूचना से परिवार और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। उसके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ग्रामीणों की तरफ से प्राची का भव्य स्वागत किया जाएगा। एशियाई खेलों में प्राची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कांस्य और स्वर्ण पदक जीते हैं।

उसकी उपलब्धि के बाद से ही सहारनपुर में खुशी की लहर है। गांव में लोग लगातार उसके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। प्राची के चाचा सचिन का कहना है कि प्राची ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत की तैयारी

दो अक्टूबर को प्राची के गांव पहुंचने पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और परिवार के लोग उसका अभिनंदन करेंगे। ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत की तैयारी भी की जा रही है।

गांव में प्राची के स्वागत को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि प्राची की सफलता क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। उनका सपना है कि प्राची आने वाले समय में ओलंपिक में भी देश के लिए पदक जीतकर लौटे। इसके अलावा परिवार को लाेग बधाई देने के लिए भी पहुंच रहे है।

यह भी पढ़ें- हलगोया से हरिद्वार 51 KM सिक्सलेन हाईवे को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।