पिता ने कभी उधार के पैसे से जूते दिलाए थे प्राची को... मेहनत रंग लाई और एशियाई खेलों में जीता कांस्य पदक
सहारनपुर की प्राची चौधरी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता, 53.21 सेकंड में ...और पढ़ें

एशियन गेम्स में 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक विजेता सहारनपुर की प्राची चौधरी।
HighLights
प्राची ने 53:21 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया।
स्पर्धा में द्वितीय रहीं धाविका ने 52:38 सेकेंड में दौड़ पूरी की
अजय सक्सेना, सहारनपुर। सहारनपुर की प्राची चौधरी ने एशियन गेम्स में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। प्राची ने 53:21 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर रहीं धाविका ने 52:38 सेकंड में दौड़ पूरी की। उनका यह प्रदर्शन उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 52:57 सेकेंड से कम ही रहा। वर्ष 2014 में खेल करियर का आरंभ करने वाली सहारनपुर के गांव झबीरन निवासी प्राची ने 10 वर्ष की अथक मेहनत के बाद ओलिंपिक में पदार्पण किया। वे ओलिंपिक में चार गुणा चार सौ की टीम में थीं।
पिता ने उधार लेकर दिलाए थे स्पाइक्स
प्राची के पिता जयवीर सिंह किसान हैं। मां राजेश देवी गृहणी हैं। खेल के प्रति बेटी के जुनून पर भरोसा कर किसान पिता जयवीर सिंह ने कभी पैसे उधार लेकर जूते (स्पाइक) दिलाए थे। माता-पिता के साथ ही अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी व कोच डा. अशोक गुप्ता को भी प्राची के वर्तमान प्रदर्शन को देखते हुए पदक की उम्मीद थी। प्राची के चाचा सचिन ने बताया कि प्राची के दो भाई अंकित व प्रियांशु हैं। एक प्राइवेट नौकरी व दूसरा पढ़ाई कर रहा है। प्राची रेलवे में कार्यरत हैं।
कभी डोप टेस्ट में फेल हो गई थीं प्राची
वर्ष 2021 में प्रतिबंधित दवा का सेवन करने के लिए उन्हें डोप टेस्ट में फेल कर दिया गया था, लेकिन बाद की जांच में सामने आया कि वह दवा गलती से ली गई थी। इसलिए उन पर लगा प्रतिबंध कम कर दिया गया। इसके बाद एशियाई खेलों में सफलता के लिए प्राची ने कड़ी मेहनत की और सफल रहीं।

Sources: Nagoya City Mizuho Park Athletic Stadium
चार गुणा 400 मीटर की भी बड़ी खिलाड़ी हैं प्राची
3:27:85 मिनट : चार गुणा चार सौ मीटर रिले : 19वां एशियन गेम्स, हांगझो : चार अक्टूबर 2023
3:32:21 मिनट : चार गुणा चार सौ मीटर रिले : एशियन एथलेटिक चैंपियनशिप, दोहा : 24 अप्रैल 2019
प्राची के इवेंट में टोक्यो ओलिंपिक के परिणाम
स्वर्ण : 3:16:85 मिनट : अमेरिका
रजत : 3:20:53 मिनट : पोलैंड
कांस्य : 3:21:24 मिनट : जमैका
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।