रक्षा बंधन से पहले रिजर्वेशन फुल, मेला स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन; इनका UP-UK के कई स्टेशनों पर स्टापेज
रक्षा बंधन से पहले ट्रेनों में भारी भीड़ और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें यात्रियों को पीरान क ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की कार्ययोजना तैयार।
लखनऊ, बरेली, हरिद्वार से 22-31 अगस्त तक चलेंगी ट्रेनें।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। लंबी दूरी की सभी मार्गों की तमाम मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में रक्षा बंधन से पूर्व ही रिजर्वेशन फुल तथा भारी वेटिंग के चलते जहां यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रेलवे ने ट्रेनों के स्टापेज बढ़ाने के साथ ही रक्षा बंधन व पिरान कलियर मेला स्पेशल ट्रेनें संचालित करने की तैयारी पूरी कर ली है।
रेलवे ने गत दिवस ही रक्षाबंधन व पिरान कलियर मेले के लिए 18 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टापेज रूड़की में बढ़ाने की घोषणा की थी। अब लखनऊ रूड़की व बरेली रूड़की के बीच छह मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा मंगलवार को की है। उधर अंबाला रेल डिविजन ने हरियाणा, पंजाब व हिमाचल से मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालित करने तथा कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की तैयारी में है।
रेल अधिकारियों ने आफ द रिकार्ड बताया कि रक्षाबंधन पर तमाम मार्गों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी पड़ रही है, यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर, जम्मू, बठिंडा, तथा राजस्थान से कई अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन तथा कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 22 से 31 अगस्त तक कराए जाने की योजना है, मेला स्पेशल ट्रेन संचालित करने को रेलवे बोर्ड के आदेश का इंतजार है।
लखनऊ व बरेली से यह चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेन
उत्तर रेलवे ने लखनऊ, बरेली, रूड़की एवं हरिद्वार के बीच छह मेला स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन करने की घोषणा की है। रेलवे ने यह निर्णय रक्षाबंधन व पिरान कलियर मेले के दौरान रेलयात्रियों को सुविधाजनक आवागमन हेतु लिया है।
खबरें और भी
रेल अधिकारियों के मुताबिक संख्या 04321 व 04320 बरेली-रुडकी बरेली तथा गाड़ी संख्या 04319 व 04322 रुड़की-बरेली-रुड़की मेला स्पेशल तथा गाड़ी संख्या 04329 व 04330 हरिद्वार-लखनऊ हरिद्वार अनारक्षित मेला स्पेशल रेलगाडियों के संचालन किया जायेगा।
इन ट्रेनों का संचालन 22 से 31 अगस्त तक होगा। लखनऊ मेला स्पेशल ट्रेन के स्टापेज लखनऊ, संडीला, बालामऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार रहेंगे, जबकि बरेली स्पेशल के स्टापेज रामपुर, मुरादाबाद, कांठ, सियोहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, मुअज्जमपुर, चंडोक, लक्सर व रूड़की दोनों दिशाओं में होंगे।