चंडीगढ़-लखनऊ के बीच चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की संख्या में वृद्धि के कारण रेलवे ने लिया निर्णय
Raksha Bandhan Special Trains: रेलवे ने रक्षाबंधन के लिए चंडीगढ़-लखनऊ सहित कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
चंडीगढ़-लखनऊ सहित कई रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित।
यात्रियों की सुविधा के लिए 27 अगस्त से चलेंगी ये ट्रेनें।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। तिलक ब्रिज-मुजफ्फरनगर, दिल्ली-शामली, व अंबाला-दिल्ली के बीच रक्षा बंधन स्पेशल ट्रेन संचालित करने की घोषणा के बाद रेलवे ने अब चंडीगढ़ लखनऊ के बीच भी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन सभी ट्रेनों का संचालन 27 अगस्त से किया जायेगा।
अंबाला रेल डिविजन के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार के दौरान यात्रियों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04546 व 4545 चण्डीगढ़-लखनऊ- चंडीगढ़ के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन वाया सहारनपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर दो ट्रिप के लिए किया गया है। ट्रेन 27 अगस्त को चंडीगढ़ से रवाना होगी तथा वापसी के लिए लखनऊ से 28 को चलेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 04404 पानीपत-दिल्ली के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन वाया सोनीपत, नरेला का संचालन दो ट्रिप के लिए किया जायेगा। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04403 दिल्ली-अम्बाला के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन वाया नरेला, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र दो ट्रिप के लिए किया जायेगा। गाड़ी संख्या 04406 अम्बाला-पानीपत के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन वाया कुरुक्षेत्र, करनाल दो ट्रिप के लिए संचालित की जायेगी।
खिलौन विक्रेता ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
देवबंद : नगर की लाजपत नगर कालोनी निवासी रविंद्र कोहली ने बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचे और करीब 8:30 बजे दिल्ली की ओर से आ रही शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। घटना से रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में सनसनी फैल गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। वहां मौजूद एक वेंडर ने शव की पहचान रविंद्र कोहली के रूप में की। स्वजन को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव के चलते ही रविंद्र ने यह घातक कदम उठाया है। जीआरपी दारोगा सुभाष कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
