सहारनपुर में कपड़ा कारोबारी से 1.31 करोड़ ठगने वाला हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार, ट्रेडिंग के नाम पर हड़पी थी रकम
सहारनपुर के कपड़ा कारोबारी अंशुल गुप्ता से 1.31 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी भूपेंद्र कुमार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरफ्तार किया गया है। साइबर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
कपड़ा कारोबारी अंशुल गुप्ता से 1.31 करोड़ की ठगी।
आरोपी भूपेंद्र कुमार हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरफ्तार।
कू क्वाइन ऐप पर ट्रेडिंग के नाम पर ठगा था।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। कपड़ा कारोबारी अंशुल गुप्ता से ट्रेडिंग के नाम पर 1.31 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपित जयपुर के भूपेंद्र कुमार को पुलिस ने धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित द्वारा कई लोगों से ठगी करने के मामले की जांच की जा रही है।
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने गुरुवार को बताया कि 16 फरवरी को मंगलम एंटरप्राइजेज के मालिक अंशुल गुप्ता ने ठगी का मामला दर्ज कराया था। आरोपित ने कारोबारी से एक करोड़ 31 लाख का निवेश कराया था। कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच दिया था।
साइबर क्राइम पुलिस ने जिन खातों में रुपया गया था, उनकी जांच करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित ने बताया कि वह कू क्वाइन एप मिंग क्वाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर निवेश करने पर अधिक मुनाफे का लालच देता था। निवेश की रकम वापस नहीं की जाती थी।
यह भी पढ़ें- ट्रेन चलने से 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल कराने पर मिलेगा अधिकतम रिफंड, नए नियमों से और क्या होगा फायदा ?
थाना प्रभारी इंद्रेश चौहान ने बताया कि आरोपित से 25,650 रुपये, 1250 अमेरिकन डालर (करीब एक लाख 18 हजार रुपये), 13 चेकबुक, 22 डेबिट कार्ड (विभिन्न बैंकों के) फ्लाइट के चार टिकट बरामद हुए हैं। आरोपित पर जोधपुर सिटी में भी ठगी का मुकदमा दर्ज है।