सहारनपुर: अस्पताल से मां के पास सो रहे नवजात शिशु को लेकर महिला फरार, आशा के वेश में आई थी आरोपित
Saharanpur News: सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से एक महिला आशा वर्कर के वेश में नवजात शिशु को टीका लगवाने ...और पढ़ें

मास्क पहन कर जिला महिला अस्पताल से नवजात शिशु को ले जाती महिला। सीसीटीवी
HighLights
टीका लगवाने के बहाने नवजात को लेकर फरार हुई महिला।
सीसीटीवी में महिला बच्चे को अस्पताल से बाहर ले जाती दिख रही।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल से सोमवार को एक महिला टीका लगवाने के बहाने मां के पास सो रहे नवजात को लेकर फरार हो गई।
महिला ने खुद को अस्पताल स्टाफ का सदस्य बताया और नवजात को टीका लगवाने की बात कहकर मां के पास से बच्चा ले गई। इसके बाद पिता को टीके का कार्ड लेने के लिए भेज दिया। कुछ ही देर बाद जब पिता वापस लौटा तो महिला नवजात समेत वहां से गायब थी।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी कैमरे में नवजात को ले जाते हुए आरोपित महिला दिखाई दी।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी नाजिम रविवार सुबह अपनी पत्नी शबाना को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। रविवार रात को करीब 1:22 बजे शबाना ने बेटे को जन्म दिया। सोमवार दोपहर नवजात को टीका लगवाने के लिए नाजिम उसे लेकर आपरेशन थिएटर के पास पहुंचा था।
बताते हैं कि सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे एक महिला वार्ड में पहुंची थी। बेटा मां के पास सो रहा था। आरोपित महिला ने आशा की वर्दी पहनी थी और मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। आरोपित महिला ने अस्पताल स्टाफ का सदस्य होने का दावा करते हुए नवजात को टीका लगवाने की बात कही। महिला ने बच्चे को गोद में ले लिया।
इसके बाद महिला ने नाजिम से टीके का कार्ड लाने के लिए कहा। नाजिम कार्ड लेने के लिए वहां से चला गया। कुछ देर बाद जब वह कार्ड लेकर वापस लौटा तो महिला वहां मौजूद नहीं थी। नाजिम ने आसपास महिला और बच्चे की तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद उसने अस्पताल प्रशासन को घटना की जानकारी दी। नवजात चोरी की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फुटेज में सफेद कपड़े पहने एक महिला नवजात को गोद में लेकर अस्पताल आरोपित महिला स्वजन को भ्रमित करने के लिए नवजात को लेकर महिला सीएमओ कार्यालय की तरफ गई। ताकि किसी को संदेह न हो सके।
इसके बाद मौका मिलते ही सिक्योरिटी को चकमा देकर आरोपित महिला मुख्य द्वार से नवजात को लेकर फरार हो गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है।
इन्होंने कहा
जिला महिला अस्पताल से बच्चा चोरी होने की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बच्चे को अस्पताल से बाहर ले जाती दिखाई दे रही है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बच्चे को बरामद किया जाएगा।
व्योम बिंदल, एसपी सिटी।
