सहारनपुर की आवासीय योजना में आवेदन से रह गए हैं तो तैयार रहें...अब मिलेगा फेज-2 में प्लाट खरीदने का मौका
सहारनपुर की मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना के पहले चरण में 513 प्लाटों का आवंटन लॉटरी से हुआ। जो लोग आवेदन नहीं कर पाए या प्लाट नहीं मिला, उनके लिए अग ...और पढ़ें

मिनी बाईपास के निकट सहारनपुर विकास प्राधिकरण की मां शाकुम्भरी देवी आवासीय योजना नवीन सहारनपुर। जागरण
HighLights
फेज-1 में 513 प्लाटों का आवंटन लॉटरी सिस्टम से हुआ।
अगले माह शुरू होगा मां शाकम्भरी देवी योजना का फेज-2।
आवेदक ऑनलाइन कर सकेंगे प्लाटों के लिए आवेदन।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित चुनहेटी में विकसित की जा रही मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना नवीन सहारनपुर के पहले फेज में 3373 आवेदनों में 513 लोगों को लाटरी सिस्टम के तहत प्लाट का आवंटन किया गया। जिन लोगों को प्रथम फेज में प्लाट का आंवटन नहीं हुआ या फिर आवेदन करने से रह गए थे। उनको अगले माह शुरू होने वाले फेज-2 में प्लाट की खरीददारी का मौका मिल सकेगा। नवीन आवासीय योजना 52.9751 हेक्टेयर में भूमि में विकसित की जा रही है।
दिल्ली रोड पर चुनहेटी गांव के पास विकसित की जा रही मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना नवीन सहारनपुर लगभग 1436 आवासीय भूखंड प्रस्तावित है। 90 वर्ग मीटर से 288 वर्ग मीटर तक भूखंड है। जिनकी कीमत लगभग 30 हजार से 35 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर रखी गई। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली इस परियोजना के फेज-1 में 513 प्लाट के लिए 3373 आवेदन एसडीए को प्राप्त हुए थे।
इन प्लाटों का आवंटन लाटरी सिस्टम के अनुसार किया जा चुका है, लेकिन जिन लोगों को प्रथम फेज में प्लाटों का आवंटन या फिर आवेदन नहीं कर सके। उनके लिए एक और अवसर होगा। अब सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी फेज-दो परियोजना को शुरू करने की तैयारी में जुटा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले माह से यह परियोजना शुरू होगी। लोग प्लाट खरीददारी के लिए आनलाइन आवेदन कर सकेगें।
प्रथम फेज में भूखंडों का हुआ आवंटन
90 वर्ग मीटर
112.50 वर्ग मीटर
135 वर्ग मीटर
162 वर्ग मीटर
200 वर्ग मीटर
288 वर्ग मीटर
फेज-दो शुरू करने की तैयारी की जा रही
मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना नवीन सहारनपुर लोगों को विभिन्न सुविधाएं मिलेगी। प्रथम फेज में 513 प्लाटों का आवंटन किया गया है। फेज-दो शुरू करने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही आवेदन की तिथि की घोषणा की जाएगी।
सूरज पटेल, उपाध्यक्ष एसडीए।