Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP के 26 जिलों में इंडस्ट्रियल काॅरिडोर विकसि‍त करने की प्रक्रि‍या जारी, सहारनपुर में भूमि की तलाश को कार्रवाई शुरू

    By Sanjeev Kumar Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 23 Mar 2026 06:56 AM (GMT+05:30)

    Saharanpur News : सहारनपुर में एक हजार हेक्टेयर भूमि पर नया औद्योगिक गलियारा बनेगा। यूपीडा ने इसके लिए भूमि की आवश्यकता बताई है, जिस पर जिला प्रशासन न ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. सहारनपुर में उद्यमी चाहते हैं एयरपोर्ट-हाईवे के पास सस्ती भूमि।

    2. काॅरिडोर के लिए किसानों से ली जाएगी एक हजार हेक्टेयर भूमि ।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। प्रदेश में तेजी से औद्योगिक विकास कराए जाने के लिए शासन के निर्देशानुसार यूपीडा द्वारा 26 जिलों में औद्योगिक गलियारा (Industrial Corridor) विकसित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। सहारनपुर जिले में एक हजार हेक्टेयर में नया औद्योगिक गलियारा बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इसके लिए एक हजार हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता बताई है।

    जिला प्रशासन द्वारा भूमि की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं उद्यमियों की अपेक्षा है कि भूमि एयरपोर्ट और हाईवे के आसपास होनी चाहिए। निवेशकों की रूचि के अनुसार सहारनपुर के अलावा बागपत और हाथरस में भी औद्योगिक गलियारा विकसित करने का प्रस्ताव है। गलियारे के लिए लगभग एक हजार हेक्टेयर भूमि किसानों से ली जाएगी।

    प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक कुमार ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि औद्योगिक गलियारा के लिए भूमि चिन्हित कराते हुए राजस्व मानचित्र की प्रति सहित आवश्यक विवरण उपलब्ध कराएं.

    इन स्थलों को वरीयता

    • यह भूमि निर्मित हाईवे, निर्माणाधीन प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्यीय राजमार्ग के अलावा ऐसे मार्ग पर हो जिससे औद्योगिक क्षेत्र से आवागमन सुचारू रूप से हो सके।
    • भूमि ऐसी जगह हो जहां जलभराव की स्थिति न बनती हो। भूमि हाईटेंशन लाइन से कवर न हो।
    • भूमि आसानी से खरीदी अथवा अधिग्रहित की जा सके। भूमि आबादी आदि में नही होनी चाहिए।

    ये है औद्योगिक क्षेत्रों की स्थिति

    सहारनपुरमहानगर में उद्योग विभाग के अंतर्गत दिल्ली रोड पर लगभग 45 वर्ष पहले औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया गया था। 20 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले इस औद्योगिक क्षेत्र में वुडन, मशीनरी, पैकेजिंग सहित कई प्रकार की इकाइयां है।अंबाला रोड पर पिलखनी में यूपी सीडा का लगभग 95 एकड़ का औद्योगिक क्षेत्र है।

    जनता रोड पर कामधेनु कांप्लेक्स में उद्यमियों ने अपनी भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया हुआ है। इसके अलावा अंबाला,देहरादून रोड, बेहट रोड के अलावा अंबेहटा, देवबंद, नानौता आदि में भी औद्योगिक क्षेत्र है।

    उद्यमियों की अपेक्षा

    • औद्योगिक गलियारा एयरपोर्ट के आसपास के क्ष्रेत्र में हो
    • उद्यमियों को सस्ती दर पर भूमि उपलब्ध कराई जाए
    • बड़े औद्योगिक घरानों को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए
    • औद्योगिक गलियारे की हाइवे से कनेक्टिविटी होनी चाहिए

    इन्होंने कहा

    यूपीडा के औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि को चिन्हित कराने की कार्रवाई की जा रही है। यथा आवश्यक सभी मानकों को ध्यान में रखा जाएगा।

    मनीष बंसल, जिलाधिकारी

    खबरें और भी