Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होटल में सेमिनार कर दि‍या मोटे मुनाफे का लालच, दो लोगों से 39 लाख 58 हजार रुपये ठगे

    By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 11 Mar 2026 05:50 AM (IST)

    Saharanpur News : सहारनपुर में मुनाफे का लालच देकर दो लोगों से 39.58 लाख रुपये की ठगी की गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. आरोप‍ितों ने कई फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों को ठगा

    2. सहारनपुर पुलि‍स ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। होटल रेस्टोरेंटों में सेमिनार करने के बाद लोगों को दस फीसदी मासिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले दो लोगों से 39 लाख 58 हजार रुपये की ठगी की गई है।

    कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गांव उनाली निवासी अंकित कुमार व जय प्रभा नगर निवासी रविचरण ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि विजय कुमार, उसकी पत्नी रीना रानी, ओमप्रकाश, सूरजभान और सुरभि ने ब्राईट्रिक्स ट्रेडिंग कंपनी नाम से एक फर्जी बनाई, जिसका पता गांव सैदपुरा जिला करनाल है।

    कंपनी के लोगों ने होटल और रेस्टोरेंट में सेमिनार आयोजित कर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया। सेमिनारों में विभिन्न स्क्रीमें दिखाकर हर महीने 10 प्रतिशत मुनाफा देने का लालच दिया। आरोप है कि कंपनी के खाते में आनलाइन और भुगतान लेते है और निवेशकों की कंपनी की वेबसाइट पर आइडी बना देते है।

    लोगों को मुनाफा नहीं मिला। पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो उन्हें अन्य कंपनियों में लगा देने की बात कही। इसके बदले बीएफसी टोकन जारी कर दिए हैं। आरोप है कि आरोपितों ने ब्राईट्रैक्स ट्रेडिंग कंपनी के अलावा जैस्ट्रो बोट ट्रेड डाट काम (जेएफएक्स) समेत कई फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों को ठगा है।

    खबरें और भी

    सेमिनार में आरोपित खुद को कंपनी का डायरेक्टर, चेयरमैन, मार्केटिंग और फाइनेंस हेड व सीनियर मेंबर और सीए बताकर भरोसा दिलाते थे। पीड़ित अंकित कुमार से कंपनी के खाते में 12.10 लाख रुपये ठग लिए गए। इनके अलावा रविचरण से भी 27.48 लाख रुपये की ठगी हुई है।

    थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रीना रानी, ओमप्रकाश सेठी, सूरजभान, विजय कुमार, सुरभि पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।