Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर में 2 करोड़ की स्मैक के साथ सरगना गिरफ्तार, तस्कर पर 25 हजार का था इनाम

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 11:04 AM (IST)

    सहारनपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत 25 हजार के इनामी स्मैक तस्कर कौशर को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक कारोबार के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 1 किलो 27 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

    इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ पांच लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित के पास से दो मोबाइल फोन और 2600 रुयये की नकदी भी बरामद की है।

    पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम के लिए आपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है। इसके तहत थाना नकुड़ पुलिस ने 25 हजार के इनामी नशा तस्करी के मुख्य सरगना कौशर को गिरफ्तार किया है।

    आरोपित मूल रूप से नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव घाटमपुर का रहने वाला है। फिलहाल वह गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी क्षेत्र में पावी सादिकपुर गांव के पास किराए के मकान में रह रहा था।

    2021 में गया था जेल

    कौशर पर सहारनपुर जिले के कई थानों में स्मैक तस्करी के मामले दर्ज हैं। आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2021 में थाना नकुड़ से 10 ग्राम स्मैक तस्करी के मामले में जेल गया था। जेल से आने के बाद उसने कई काम किए, लेकिन कमाई कम होने के कारण वह वर्षै 2024 में फिर से नशीले पदार्थों की तस्करी में घुस गया।

    आरोपित कौशर ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के ही एक साथी ने उसकी मुलाकात बरेली निवासी आसिफ से कराई थी। उसने पुलिस को यह भी बताया कि 21 सितंबर 2025 को 713 ग्राम स्मैक को एंटी नारकोटिक्स सेल व नानौता पुलिस ने पकड़ ली थी।

    इसके बाद 26 नवंबर 2025 को भी उसकी व उसके पार्टनर की 4.5 किलो स्मैक को सदर बाजार पुलिस ने भी पकड़ा था।

    बरेली से मंगवाता था आरोपी स्मैक

    आरोपित नशा तस्कर कौशर ने पुलिस को बताया कि उसके काम में उसे दो पार्टनर और भी है। जिसमें उसका भाई भी शामिल है। आरोपित ने बताया कि वह आसिफ निवासी बरेली के रिश्तेदार से बरेली से स्मैक मंगवाता हूं। वह कूरियर के माध्यम से डिलीवरी का काम करता है।

    खबरें और भी

    स्मैक को बरेली से लाकर गाजियाबाद स्थित किराए के मान में पहुंचाता था। इसके बाद उस स्मैक को दो सप्लायर के माध्यम से ग्राम घाटमपुर व आसपास के क्षेत्रों में बिक्री कराता था।

    व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम के माध्यम से होती थी बात

    आरोपित कौशर ने बताया कि वहज अनपढ़ है, लेकिन अपने पार्टनरों से व्हाटसएप व इंस्टाग्राम के माध्यम से बात करता था। वहीं स्मैक की सप्लाई करने पर वह अपने सप्लायरों को उनकी हिस्सेदारी देता है।

    ऑपरेशन सवेरा के तहत लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी होगी। पहली बार नशा तस्करी का मुख्य सरगना पकड़ा गया है। उसके पास से दो करोड़ पांच लाख रुपये से ज्यादा की स्मैक बरामद हुई है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

    अभिनंदन, एसएसपी