Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अधिवक्ता के घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, बंदूक के बल पर पत्नी और बेटी को बंधक बनाकर की लूटपाट

    By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 14 Mar 2026 12:52 PM (IST)

    Saharanpur News : सहारनपुर में एक अधिवक्ता के घर में घुसकर दो बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटी को बंदूक के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की। पुलिस मामले की जां ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो।

    प्रतीकात्मक फोटो।

    HighLights

    1. सहारनपुर में हुई वारदात सीसीटीवी में कैद।

    2. पुलिस बाइक नंबर के आधार पर तलाश में जुटी

     

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता की पत्नी व बेटी को बंदूक के बल पर बंधक बनाकर बदमाशों ने नगदी लूट ली। लूट करने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है। घटना के समय अधिवक्ता नमाज अदा करने के लिए मस्जिद गए हुए थे।

    थाना देहात कोतवाली क्षेत्र की दया गार्डन कालोनी निवासी एडवोकेट नौशाद अली सहारनपुर सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे वह अपने बेटे के साथ नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचे और मौका देखकर घर के अंदर घुस गए।

    घर में घुसकर तमंचे के बल पर बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटी को बंधक बना लिया और घर में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

    बदमाशों ने पूरे घर में लूटपाट की और घर के अंदर बने एडवोकेट के आफिस में भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने आफिस में रखी करीब 43 हजार रुपए की नगदी उठा ली। अभी तक पता नहीं हो पाया है कि बदमाश नगदी के अलावा और क्या-क्या सामान अपने साथ ले गए हैं।

    खबरें और भी

    घटना के दौरान महिलाएं डरी-सहमी रहीं और बदमाशों के जाने के बाद ही उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसी बीच जैसे ही एडवोकेट के मुंशी मौके पर पहुंचे, बदमाश घबराकर वहां से भाग निकले। भागते समय दोनों बदमाश गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

    थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुनील नागर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।