Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादीशुदा महिला ने पहले प्रेमी के साथ मिलकर की दूसरे प्रेमी की हत्या

    By Manish Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 10 Mar 2026 04:27 PM (IST)

    Saharanpur News : सहारनपुर के नानौता में चार महीने पहले हुए आशु हत्याकांड का सनसनीखेज राजफाश हुआ है। पुलिस ने बताया कि आशु का प्रेम प्रसंग शादीशुदा रू ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपित व आशु का फाइल फोटो। सौ. पुलिस

    पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपित व आशु का फाइल फोटो। सौ. पुलिस

    HighLights

    1. चार महीने पहले सहारनपुर के नानौता के नाले में मिला था आशु का शव

    2. शादीशुदा रूबी पहले सोनू और उसके बाद आशु के संपर्क में आई

    संवाद सूत्र, नानौता (सहारनपुर)। 

    चार महीने पहले हुई आशु की हत्या का सनसनीखेज राजफाश हुआ है। आशु का मुहल्ले की ही शादीशुदा महिला रूबी से प्रेम प्रसंग था। रूबी ने अपने पहले प्रेमी सोनू के साथ मिलकर आशु की हत्या की थी। पुलिस ने सोमवार को रूबी और सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    गंगोह के मुहल्ला मखदूमसराय बड़ा बगड़ निवासी आशु का शव नानौता के रुहाड़ा तालाब में 12 नवंबर 2025 को मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रिपोर्ट में मौत का कारण पेट में पानी भरना आया था। पुलिस ने आत्महत्या मानकर केस को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

    एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि आशु के स्वजन अलग-अलग तरीकों से अपने स्तर पर पता लगाने में जुटे थे। रविवार को उसके भाई सचिन ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार को पुलिस ने रूबी और सोनू को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने अपराध कुबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित रूबी का पति संदीप मजदूरी करता है। उसका प्रेम प्रसंग गांव रंगेल निवासी सोनू के साथ चल रहा था।

    इस बीच सोनू की शादी हो गई। इसके बाद रूबी का मुहल्ले में रहने वाले आशु से संपर्क हो गया। कुछ समय बाद रूबी व सोनू का दोबारा से मिलना शुरू हो गया। तब तक दोनों के बीच आशु आ चुका था। उसे बीच से हटाने के लिए रूबी व सोनू ने योजनाबद्ध तरीके से 12 नवंबर 2025 की रात रुहाड़ा पुल पर आशु को बुलाया। वहां उसे शराब पिलाई। जब आशु नशे में डूब गया तो दोनों ने उसका मोबाइल ले लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर पुल से धक्का देकर पानी में फेंक दिया। नशे की वजह से वह दलदल से निकल नहीं पाया। डूबकर उसकी मौत हो गई। हत्या को अंजाम देकर दोनों बाइक लेकर गंगोह की ओर चले गए। आशु के मोबाइल फोन को गांव सांगाठेड़ा के पास एक तालाब में फेंक दिया था। मोबाइल बरामद नहीं हुआ।

    खबरें और भी

    नानौता की दूध फैक्ट्री रोड से किया गिरफ्तार

    थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने चार महीने पहले हुई घटना का राजफाश किया है। पुलिस ने गंगोह के मुहल्ला मखदूमसराय बड़ा बगड़ निवासी रूबी और गांव रंगेल निवासी सोनू को सोमवार सुबह नानौता दूध फैक्ट्री रोड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।