Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर में एक लाख का इनामी 44 मुकदमों में वांछित हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

    By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 19 Mar 2026 05:26 AM (IST)

    Saharanpur News : सहारनपुर में एक लाख के इनामी, 44 मुकदमों में वांछित गोहत्यारा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. उत्तराखंड से अपने साथी के साथ आ रहा था बदमाश

    2. कोतवाली व चौकी प्रभारी की बुलेटफ्रूट जैकेट में लगी

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। एक लाख रुपये का इनामी, 44 मुकदमों में वांछित हिस्ट्रीशीटर व पेशेवर गोहत्यारा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मारा गया। इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। 

    सूचना मिलते ही डीआइजी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन, एसपी देहात सागर जैन जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल पूछा। वहीं बदमाश का दूसरा साथी फरार हो गया।

    एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि थाना मिर्जापुर व थाना फतेहपुर की टीम को बुधवार को सूचना मिली थी एक लाख रुपये का इनामी व 44 मुकदमों में वांछित हिस्ट्रीशीटर बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए उत्तराखंड के विाकस नगर की तरफ से आ रहा है।

    इस सूचना पर मिर्जापुर कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह एवं बादशाही बाग चौकी इंचार्ज सचिन त्यागी ने घेराबंदी कर गांव शेरपुर पैलो के पास दो बाइक सवारों को को रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखते ही आरोपित भागने लगे इसके साथ ही उन्होंने अपने बचाव में पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

    बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली कोतवाली प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें शहजाद पुत्र शहीद निवासी ग्राम गन्देवड़ा थाना फतेहपुर घायल हो गया जबकि इसका एक साथी मौके का लाभ उठाते हुए भाग निकला।

    पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर गोकश शहजाद को पकड़ लिया और तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बेहट लेकर गए जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    बदमाश पर दर्ज थे 44 मुकदमे 

    एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि मृतक बदमाश शहजाद एक शातिर अपराधी था और उसके खिलाफ जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों बिहारीगढ़, फतेहपुर, बेहट, मिर्जापुर सहित अन्य थानों में 44 मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

    खबरें और भी

    आरोपित के पास से अवैध तमंचे एवं कारतूस बरामद हुए है। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी सोमेंद्र व कुलदीप भी घायल हो गए है जिनके उपचार चल रहा है। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।

    इन्होंने कहा

    मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपये का इनामी ढेर हुआ है। पुलिस टीम को मृतक के उत्तराखंड से आने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है.

    -अभिनदंन, एसएसपी, सहारनपुर.