सहारनपुर में आधुनिक सुविधाओं वाली नई टाउनशिप में प्लाॅट खरीदने का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
Saharanpur News : सहारनपुर की मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना में प्लाॅटों के लिए जबरदस्त उत्साह दिख रहा है, जहां 500 प्लाटों के लिए 1000 से अधिक आवेदन ...और पढ़ें

HighLights
मां शाकम्भरी देवी योजना में अभी तक हुए 1000 से अधिक आवेदन।
दिल्ली रोड स्थित टाउनशिप को लेकर लोगों में दिखाई दे रहा उत्साह।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित मिनी बाइपास पर मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना नवीन सहारनपुर में प्लाॅट खरीदने के लिए अब तक एक हजार से अधिक आवेदन लोगों ने आनलाइन कराए है। 20 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि है। प्रथम चरण पर पांच सौ प्लाट की खरीददारी के लिए आवेदन किए जा रहे है।
सहारनपुर विकास प्राधिकरण की योजना के पहले चरण में 500 प्लाटों के मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना नवीन सहारनपुर फेज में पांच सौ प्लाॅटों के लिए आवेदन मांगे गए है, जबकि आवेदनकर्ताओं की संख्या एक हजार के पार पहुंच चुकी है। इससे साफ है कि योजना को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
यदि आवेदन संख्या प्लाट से अधिक रहती है तो नियमानुसार लाटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह आनलाइन की गई है। ताकि पारदर्शिता बनी रहे और आवेदकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी योजना
योजना में आधुनिक सुविधाओं के साथ व्यवस्थित सड़क, पार्क, जल निकासी, बिजली व्यवस्था अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा भूमिगत विद्युत लाइन, जलापूर्ति, सीवरेज लाइन, गैस आपूर्ति, खेल मैदान, पार्क एवं हरित क्षेत्र, वाहनों के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पुलिस चौकी, सीसीटीवी कैमरे की सुविधा भी मिलेगी।
खबरें और भी
इन्होंंने कहा
नई टाउनशिप में प्लाॅट खरीदने के लिए एक हजार से अधिक लोगों ने आवेदन कराए हैं। पहले चरण में पांच सौ प्लाॅट की बिक्री के लिए आनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। स्थिति को देखते हुए पंजीकरण की तिथि बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा।
-विजय शुक्ला, सचिव, सहारनपुर विकास प्राधिकरण।