विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर में पॉलिटेक्निक के छात्र की मामूली कहासुनी के बाद पीट-पीटकर हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:05 AM (GMT+05:30)

सहारनपुर के रणखंडी गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक पॉलिटेक्निक छात्र मनु की ईंट और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. रणखंडी गांव में मामूली कहासुनी पर हुआ विवाद।

  2. पॉलिटेक्निक छात्र मनु की ईंट-लाठी से पीटकर हत्या।

  3. आरोपित किशोर और उसके पिता को किया गया गिरफ्तार।

संवाद सहयोगी, सहारनपुर। रणखंडी गांव में मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में किशोर और उसके पिता ने पॉलिटेक्निक के छात्र की ईंट, रॉड और लाठी-डंडों से से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के चाचा प्रवीण की तहरीर पर आरोपित किशोर और उसके पिता अरूण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

रणखंडी के डूडिया पट्टी निवासी रणवीर उर्फ बालिस्टर का 17 वर्षीय पुत्र मनु मुजफ्फरनगर के श्रीराम कालेज में पालिटेक्निक का छात्र था। गुरुवार रात मनु की पास में ही रहने वाले एक किशोर से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

इस दौरान किशोर का पिता भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि किशोर और उसके पिता ने मनु पर ईंट, राड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मनु के सिर में ईंट लगने से पीडि़त वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

स्वजन ने गंभीर रूप से घायल मनु का एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया। बाद में तबीयत बिगडऩे पर वह तडक़े उसे लेकर मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मनु की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सुपूर्द कर दिया। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर वाले ध्यान दें! 56 कॉलोनियों और इंडस्ट्रियल एरिया में बंद रहेगी बिजली

तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर का था मनु

रणवीर के तीन बेटी और बेटों में मनु दूसरे नंबर पर था। वह अपने परिवार का दुलारा था। ग्रामीणों के मुताबिक मनु पढ़ाई में बेहद होशियार था। मनु की मौत के बाद से बड़ी बहन मनु और छोटे भाई के अलावा माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

रात में दो बच्चों के बीच हुए झगड़े में एक बच्चे को अंदरूनी चोट आई थी। अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई है। स्वजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर आरोपित किशोर और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।- मयंक पाठक, एसपी देहात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।