खान-पान में अधिक नमक और पानी कम से बिगड़ा संतुलन; बुजुर्ग ही नहीं, युवाओं में भी गहरा रही बीपी की समस्या
सहारनपुर में बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण युवाओं और बुजुर्गों दोनों में ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 5 ...और पढ़ें

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज महिला का बीपी की जांच करती डा. विदित्या मलिक। जागरण
HighLights
सहारनपुर में युवाओं-बुजुर्गों दोनों में बीपी की समस्या बढ़ी।
अधिक नमक, कम पानी और जंक फूड मुख्य कारण हैं।
बीपी की अनदेखी से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। बदल रही जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों के चलते ब्लड प्रेशर की समस्या बुजुर्गों में ही नहीं, युवाओं में भी बढ़ने लगी है। खान-पान में अधिक नमक खाने और पर्याप्त पानी नहीं पीने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी बढ़ रही है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 50 से 60 मरीजों हाई बीपी के मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उपचार के साथ-साथ मरीजों को हाई ब्लड प्रेशर से बचाव के उपाय भी बताए रहे हैं। जिला अस्पताल की डाक्टर विदित्या चौधरी ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 50 से 60 मरीज ब्लड प्रेशर की समस्या वाले आ रहे हैं। लोग खाने की वस्तुओं में जरूरत से अधिक नमक का उपयोग करते हैं। इससे अलावा फास्ट फूड, पैकेज्ड फूड और चटपटे व्यंजनों में नमक की अधिकता हाई बीपी का बड़ा कारण है।
नमक शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ाता है, जिससे रक्तचाप बढ़ने लगता है। दिनभर पर्याप्त पानी न मिलने से लोगों के शरीर में डिहाइड्रेशन होता है। इससे रक्त प्रवाह प्रभावित होता है और बीपी बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। डाक्टरों का कहना है कि बीपी की अनदेखी करने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय-समय पर बीपी की जांच जरूर कराएं। रात तक जागना और जंक फूड भी कारण युवा लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर का उपयोग करते है। देर रात तक जागना और जंक फूड खाना युवाओं में बीपी बढ़ा रहा है।