विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर में 66 सड़कों-पुलों की मरम्मत को 15.59 करोड़ स्वीकृत, आवागमन होगा सुगम

By Sanjeev Kumar Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 28 Oct 2026 06:20 AM (GMT+05:30)

Saharanpur News: सहारनपुर जिले में 66 सड़कों और पुलों की विशेष मरम्मत के लिए शासन ने 15.59 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. लोक निर्माण विभाग मरम्मत कार्य पूरा करेगा।

  2. दो लाख आबादी को मिलेगा सीधा लाभ।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जिले में सड़कों-पुलों की विशेष मरम्मत के लिए शासन द्वारा लोक निर्माण विभाग के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है।

विभाग के तीन खंड के अंतर्गत 66 सड़कों-पुलों की मरम्मत 15.59 करोड़ से की जाएगी। बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई इन सड़कों की मरम्मत कराने के लिए विभाग ने प्रस्ताव बनाकर लखनऊ भेजे थे। माना जा रहा है कि निर्माण शुरू होने के तीन महीने के भीतर मरम्मत की कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी।

प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों के बेहतर रखरखाव की दिशा में तेजी से वित्तीय स्वीकृति जारी की रही है जिससे आवागमन में वाहनों और राहगीरों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाई सके। बरसात के दौरान ग्रामीण संपर्क मार्गों को हुए नुकसान का आकलन कर विभाग ने उनकी विशेष मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर लखनऊ मुख्यालय भेजे थे।

कार्यालय प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश(यातायात वर्ग)के मुख्य अभियंता अनिल कुमार दुबे जारी स्वीकृति के अनुसार जिले लोक निर्माण विभाग-प्रांतीय खंड, निर्माण खंड और निर्माण खंड के अंतर्गत 66 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए बजट स्वीकृति जारी की है। तीनों खंड में 40.139 किमी सड़कों के लिए 15.59 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी और तीन महीने के भीतर निर्माण की कार्यवाही पूरी करा ली जाएगी।

तीन खंड में सड़कों की स्थिति

निर्माण खंड में 23 सड़कों में 14 किमी के लिए स्वीकृत राशि 5.35 करोड़, निर्माण खंड-3 में 18 सड़कों में 13 किमी के लिए 3.57 करोड़ तथा प्रांतीय खंड की 25 सड़कों में 12 किमी के लिए 6.66 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई। 80 से अधिक गांवों की दो लाख से अधिक की आबादी को सड़कों की मरम्मत से सीधे लाभ मिल सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।