Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP के इस शहर में करोड़ों रुपये के बजट से बनी सड़क डेढ़ साल में तीसरी बार टूटी

    By Sanju Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 17 Mar 2026 06:36 PM (GMT+05:30)

    सहारनपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 18 सड़कों पर 177 करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन डेढ़ साल में ही सड़कें टूटने लगीं। घंटाघर से भगत सिंह मार्केट क ...और पढ़ें

    सहारनपुर में घंटाघर से भगत सिंह मार्केट मार्ग के पास बैठी सड़क। जागरण

    सहारनपुर में घंटाघर से भगत सिंह मार्केट मार्ग के पास बैठी सड़क। जागरण

    HighLights

    1. सहारनपुर में स्मार्ट सिटी की 18 सड़कों पर 177 करोड़ खर्च हुए।

    2. घंटाघर-भगत सिंह मार्केट सड़क डेढ़ साल में तीन बार टूटी।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर की 18 सड़कों पर 177 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उसके बाद भी सड़क टूटने लगी। डेढ़ साल भी सड़क नहीं चल सकी। घंटाघर से भगत सिंह मार्केट की सड़क डेढ़ साल में तीसरी बार टूटी है।

    ठेकेदार हर बार सड़क की रिपेयरिंग कर छोड़ देते है। हाल यह है कि सड़क फिर से टूटने जाती है, जबकि इस सड़क पर अधिक वाहनों का आवागमन होता है।

    शहर की सड़कों पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे है। इतना ही नहीं सीएम ग्रिड परियोजना के तहत भी माडल सड़कों का निर्माण कार्य में करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में अलग-अलग 18 सड़कों पर 177 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी ठेकेदार द्वारा सड़कों का मानकों के अनुसार निर्माण कार्य नहीं कराया जा सका।

    घंटाघर से भगत सिंह मार्केट की अगर बात की जाए तो यह सड़क डेढ़ साल भी नहीं चल सकी। डेढ़ साल में तीन बार सड़क टूट चुकी है। जगह-जगह सड़क में गड्ढे होने से हादसे का खतरा मंडराने लगा है। सड़कों के किनारे बनाई गई फुटपाथ भी उखड़ गई है। ऐसे में दुकानदारों को भी परेशानी होती है। सड़क टूटने से जाम की स्थिति बन जाती है।

    व्यापारियों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के तहत सड़कों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई गई, जिसके कारण सड़क जगह-जगह से टूट जाती है।

    सड़क के 25 फीट नीचे है सीवरेज लाइन

    नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सड़क के करीब 25 फीट नीचे सीवरेज लाइन है, जिसके कारण सड़क धंस जाती है। पहले भी सड़क जगह-जगह से धंस गई थी। सड़क अभी तक गारंटी पीरियड में है। ठेकेदार द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।

    खबरें और भी

    सड़क को ठीक कराया जाएगा: महापौर

    महापौर अजय कुमार का कहना है कि सड़क के साइड में गहरी सीवरेज लाइन है। जिसकी वजह से सड़क धंस जाती है। सड़क गारंटी पीरियड में है। ठेकेदार द्वारा सड़क को ठीक कराया जाएगा.

    बोले व्यापारी

    सड़क का निर्माण मानकों के अनुसार नहीं किया गया, जिसके कारण सड़क कई बार टूट चुकी है। मानकों के अनुसार सड़क का निर्माण कार्य होना चाहिए था।

    उज्ज्वल, व्यापारी

    सड़क के निर्माण और फुटपाथ बनाने में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण सड़क कई बार टूटने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।

    देशराज, व्यापारी

    सड़क पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। कही ना कही ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही है। मामले की जांच होनी चाहिए।

    धर्मेंद्र भूटानी, व्यापारी