युवक ने वीडियो कॉल करने के बाद नाबालिग साली के साथ निगला जहर, दोनों की मौत
Saharanpur News : सहारनपुर के नानौता में एक होटल में 28 वर्षीय युवक और 14 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। किशोरी के पिता ने यु ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
सहारनपुर के नानौता के होटल में युवक-किशोरी ने की आत्महत्या।
किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। नानौता क्षेत्र के होटल में बुढाना कस्बे के गांव जौला निवासी 28 वर्षीय युवक व 14 वर्षीय किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। युवक ने इससे पहले अपने बुआ के बेटे को वीडियाे काल भी की थी।
स्वजन ने पहले उन्हें उपचार के लिए सीएचसी रामपुर मनिहारान में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दूसरे अस्पताल में ले जाने की बात कही। इसके बाद स्वजन उन्हें शामली में कैराना रोड स्थित अमित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुजफ्फरनगर जिले के कस्बा जौला के गांव निवासी अजमल पुत्र उमर मोहम्मद 14 वर्षीय किशोरी (रिश्ते की साली) को लेकर पिछले दो दिनों से घर से लापता था। किशोरी के पिता ने इस बारे में बुढ़ाना थाने में अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप अजमल पर लगाते हुए मुकदमा भी दर्ज कराया था।
वह पिछले दो दिनों से नानौता क्षेत्र में स्थित होटल ब्लू वन में रह रहे थे। अजमल लगातार अपनी बुआ के बेटे रिजवान के संपर्क में था। शुक्रवार को अजमल ने अपनी बुआ के बेटे को वीडियाे काल करके जहरीले पदार्थ का पाऊच दिखाते हुए आत्महत्या करने की बात कही थी।
खबरें और भी
इसके बाद उसकी बुआ के लड़के ने अजमल को समझाने का प्रयास भी किया। मगर वह नहीं माना। इसके बाद अजमल ने वीडिया काल कट करने के बाद किशोरी के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस बीच अजमल की बुआ के लड़के ने अजमल के स्वजन को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद बुआ का लड़का व अन्य स्वजन नानौता के होटल ब्लू वन में पहुंचे। यहां पर पहुंचकर देखा कि अजमल व किशोरी के मुंह से झाग निकल रहे हैं। इस पर तुंरत ही स्वजन उन्हें लेकर रामपुर मनिहारान सीएचसी पर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें- महिला ने युवक से मांगे 30 लाख, न देने पर रेप के मुकदमे में फंसाने की दी धमकी; बोली- 'तेरी शादी भी नहीं होने दूंगी'
इसके बाद स्वजन दोनों लेकर शामली के कैराना रोड स्थित अमित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने दोनों ने मृत घोषित कर दिया। अजमल किशोरी के गांव में ही भवन निर्माण सामग्री की दुकान करता था।
बेटी को बताया था नाबालिग
बुढ़ाना थाने में दी गई शिकायत में लड़की के पिता ने अजमल पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। लड़की के पिता ने उस समय अपनी बेटी को 14 वर्ष की बताया था। पुलिस ने भी मुकदमे में उसकी उम्र 14 वर्ष लिखी थी। वहीं लड़के पक्ष ने शामली पुलिस को लड़की की उम्र 18 वर्ष बताया है।
यह भी पढ़ें- जरा सी बात पर अपने ही बन गए युवक के दुश्मन, भाई और भतीजे ने लोहे की रॉड से मौत के घाट उतारा
इन्होंने कहा
मामला संज्ञान में आया है। स्वजन खुद ही दोनों को लेकर किसी अस्पताल में चले गए हैं। स्वजन जो भी शिकायत देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सागर जैन, एसपी देहात