Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर में महिला की हत्या से सनसनी, घर में बेड पर पड़ा मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

    By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 11 Jul 2026 06:32 PM (IST)

    Saharanpur News: देवबंद के निहालखेड़ी गांव में महिला की हत्या कर दी गई, उसका शव घर में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...और पढ़ें

    रीना का फाइल फोटाे और मृतका के घर के बाहर जांच को पहुंची पुलिस। जागरण

    रीना का फाइल फोटाे और मृतका के घर के बाहर जांच को पहुंची पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. महिला की गर्दन व चेहरे पर मिले चोट के निशान

    2. पुलिस ने जांच को पांच टीमें गठित कीं।

    संवाद सहयोगी, देवबंद (सहारनपुर)। निहालखेड़ी गांव में महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव घर में कमरे के अंदर बेड पर पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

    पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो महिला के गले व चेहरे पर चोट के निशान मिले। पुलिस हत्या समेत विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

    देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव निहालखेड़ी निवासी 38 वर्षीय रीना का शव शनिवार सुबह करीब आठ बजे उसके मकान में ही बिस्तर पर पड़ा मिला। सुबह के समय जब रीना अपने घर के बाहर नजर नहीं आई तो पड़ोस में रहने वाली उसकी देवरानी घर के अंदर जाकर देखा।

    जब देवरानी अंदर पहुंची तो रीना मृतक अवस्था में बिस्तर पर पड़ी हुई थी। रीना को मृत देखकर उसकी देवरानी की चीख निकल गई। जिसकी आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

    देवबंद कोतवाली प्रभारी कपिल देव घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा सीओ देवबंद अमित सिंह व एसपी देहात मंयक पाठक भी मौके पर पहुंचे।

    महिला के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान मिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने घर में अकेली रहती थी और क्षेत्र के ही एक स्कूल में चपरासी का काम करती थी। जबकि उसके बच्चे अपनी बुआ के यहां रहते है।

    खबरें और भी

    मृतका के पति अर्जुन कश्यप की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

    मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। घटना का राजफाश करने के लिए स्वाट, सर्विलांस एवं थाने की पांच टीमें गठित कर दी गई हैं, जो सीसीटीवी तथा अन्य साक्ष्यों को जुटाने के लिए कार्रवाई कर रही हैं।
    -मयंक पाठक, एसपी देहात, सहारनपुर।