इमरजेंसी के दौरान PA सिस्टम पर महिला के लाल रंग का पुश बटन दबाते ही मिलेगी हेल्प, सहारनपुर शहर में की गई व्यवस्था
Saharanpur News : सहारनपुर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 22 प्रमुख चौराहों पर पीए सिस्टम और सीसीटीवी लगाए गए हैं। आपात स्थिति में महिलाएं लाल बटन दबाक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
सहारनपुर के 22 चौराहों पर पीए सिस्टम, सीसीटीवी लगे।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को त्वरित सहायता।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। शहर के 22 प्रमुख चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों से महिलाएं किसी भी आपातकालीन स्थिति में इमरजेंसी काल कर हेल्प ले सकती है। इन चौराहों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पीए सिस्टम ( पब्लिक एड्रेस सिस्टम) और सीसीटीवी लगाए गए हैं।
नगरायुक्त सिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम से संबधित महिलाओं को यह जानकारी मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत यहां आइसीसीसी में आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी गयी। मिशन शक्ति 5.0 के सहायक नोडल अधिकारी मोहित तलवार ने महिलाओं को बताया कि शहर के 22 प्रमुख स्थानों पर लगे पीए सिस्टम पर कोई महिला जैसे ही लाल रंग का पुश बटन दबायेंगी उनकी काल सीधे आइसीसीसी कमांड कंट्रोल सेण्टर से जुड़ जायेगी और उस काल को सम्बंधित महिला को हेल्प पहुंचाने के लिए सम्बंधित थाने को भेज दिया जायेगा।
मोहित तलवार ने बताया कि आइसीसीसी में 24 घंटे पुलिसकर्मी एवं अन्य स्टाफ तैनात रहते हुए निगरानी करता है। महिला सुरक्षा से सम्बंधित कार्यक्रम में महिलाओं को अवगत कराया गया कि महानगर में 860 कैमरे, लगाये गए है। जिसके अंतर्गत शहर के सभी 17 जंक्शनों-पुरानी चुंगी, नवाब गंज चौक, घण्टाघर, देहरादून चौक, चौधरी चरण सिंह चौक, अग्रसेन चौक, दर्पण तिराहा, कलक्ट्रेट तिराहा, हसनपुर चौराहा, मंडी समिति चौक, आंबेडकर चौक, सदर तिराहा, विश्वकर्मा चौक, राकेश केमिकल, दीवानी तिराहा, अनुपम स्वीट्स व सब्जी मंडी पुल शामिल हैं।
इसके अलावा शहर के चौक फव्वारा, एलाइड पेट्रोल पंप अंबाला रोड, कुतुबशेर, बेहट अड्डा, भगतसिंह चौक पर भी सीसीटीवी कैमरे और पीए सिस्टम लगाये गए हैं। कुल 22 स्थानों पर पीए सिस्टम लगाया गया है। एनआइसी के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर मनोहर ने बताया कि आवश्यकता पर आइसीसीसी से एनाउंस कर इन सभी 22 स्थानों पर किसी भी संदेश को एक साथ प्रसारित किया जा सकता है। महिलाओं से आह्वान किया गया कि वे अपने क्षेत्रों में लोगों को कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित करें.