विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों के बाद अचानक वर्कआउट या क्रैश डाइट से बचें, प्रदूषण के बीच हल्के व्यायाम से करें शुरुआत

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:17 AM (IST)

वायु प्रदूषण के बीच घर के अंदर योग करने और त्योहारों के बाद वजन घटाने की जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है।

ये  तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. प्रदूषण में बाहर की बजाय घर के अंदर योग करें।

  2. त्योहारों के बाद हल्के व्यायाम से वजन घटाना शुरू करें।

  3. संतुलित आहार लें और प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाएं।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। वायु प्रदूषण अधिक होने पर पार्क या सड़क किनारे योग करने से बचें। घर के अंदर साफ हवा वाली जगह पर योग करें। अस्थमा या सांस की परेशानी वाले लोग चिकित्सक की सलाह लें। त्योहारों के बाद वजन घटाने के लिए कठिन वर्कआउट करने की जल्दबाजी भी ठीक नहीं है।

जिम ट्रेनर वसीम ने बताया कि शरीर को फिर से सक्रिय करने के लिए हल्के व्यायाम से शुरुआत करें। पहले सप्ताह 20 से 30 मिनट हल्की एक्सरसाइज करें और कम वजन के साथ स्क्वाट, चेस्ट प्रेस जैसी स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करें।

एक्यूआइ खराब या बहुत खराब होने पर खुले मैदान में दौड़ने, साइकिलिंग और तेज कार्डियो से बचें। जिम में साफ हवा और पर्याप्त वेंटिलेशन होना चाहिए।

फिजिशियन डॉ. विदित्या चौधरी के अनुसार, त्योहारों में मिठाई, नमकीन और तली-भुनी चीजों का सेवन बढ़ जाता है। इसके बाद अचानक भूखे रहना या क्रैश डाइट अपनाना नुकसानदायक हो सकता है। भोजन में हरी सब्जियां, दाल, फल और सलाद शामिल करें।

C-287-1-MRT1254-536184

सीएमएस डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में मरीजों की संख्या सामान्य रही और कोई इमरजेंसी केस नहीं आया। दिवाली के लिए पूरी तैयारी की गई थी। अंतरराष्ट्रीय योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने योग को आध्यात्मिक जीवनशैली और प्रिवेंटिव मेडिसिन बताया।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण से बचाव के लिए जल नेति, सूत्र नेति और घृत नेति करें। संभव न हो तो मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योगाश्रम की सर्व सुलभ भारतयोग विरेचन क्रिया करें और नासिका में गो घृत या सरसों का तेल लगाएं। कोहरे में बाहर सैर या व्यायाम के लिए निकलने से बचें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से 55 KM दूर इस शहर में दीपावली पर वायु प्रदूषण का फूटा बम, 5 साल का रिकॉर्ड टूटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।