सहारनपुर के सूर्यकांत राणा की ऑल इंडिया 24वीं रैंक, लेफ्टिनेंट पद पर हुए चयनित; गया में शुरू करेंगे ट्रेनिंग
Saharanpur News: ग्राम सोना अर्जुनपुर निवासी सूर्यकांत राणा ने उन्होंने एसएससी के माध्यम से अखिल भारतीय स्तर पर 24वीं रैंक ...और पढ़ें

ग्रीन फील्ड एकेडमी के पूर्व छात्र सूर्यकांत राणा को संस्थान आगमन पर सम्मानित किया गया।
HighLights
ग्रीन फील्ड एकेडमी के पूर्व छात्र हैं सूर्यकांत राणा।
सैन्य प्रशिक्षण 23 सितंबर से गया में होगा शुरू।
संवाद सूत्र, नानौता (सहारनपुर)। नानौता क्षेत्र के ग्राम सोनार्जुनपुर निवासी और ग्रीन फील्ड एकेडमी के पूर्व छात्र सूर्यकांत राणा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है। सूर्यकांत का चयन एसएससी के माध्यम से हुआ है, जिसमें उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 24वीं रैंक हासिल की है। वह ग्रीन फील्ड एकेडमी के वर्ष 2018 बैच के कक्षा 12वीं के मेधावी छात्र रहे हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या कुमुद पुंडीर ने सूर्यकांत की इस असाधारण उपलब्धि की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद सूर्यकांत ने बीटेक की डिग्री हासिल की। देश सेवा के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए। उन्होंने सात बार एएफकैट, पांच बार सीडीएस तथा दो बार इंडियन कोस्ट गार्ड की परीक्षा सम्मानपूर्वक उत्तीर्ण की। उनकी इस कड़ी मेहनत का परिणाम आखिरकार लेफ्टिनेंट पद पर चयन के रूप में सामने आया है।
23 सितंबर से शुरू होगी ट्रेनिंग
अब आगामी 23 सितंबर से आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, गया में उनका सैन्य प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है। सूर्यकांत राणा की इस शानदार सफलता पर ग्रीन फील्ड एकेडमी में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिसर में उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिष्ठान खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या कुमुद पुंडीर ने सूर्यकांत को उज्जवल भविष्य की बधाई दी। साथ ही उन्होंने विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों से सूर्यकांत के कठिन परिश्रम, धैर्य और कभी हार न मानने वाले जज्बे से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें- Surya Kiran: 900 KM प्रति घंटे की रफ्तार में AI नहीं, पायलटों की अद्भुत सटीकता, मशीन और टाइमिंग का परफेक्ट तालमेल
‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
सहारनपुर। जेबीएस हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती माधुरी शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने विकास को भौतिक सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा और आत्मनिर्भरता से भी जोड़ा।
यह भी पढ़ें- NTA ने जारी किया कैलेंडर, UGC NET, JEE Main और CUET PG सहित कई परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां घोषित
मुख्य अतिथि महानगर मंत्री आरती शर्मा ने महिलाओं की स्थिति में सकारात्मक बदलाव पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विजेंद्र कौशिक ने युवा पीढ़ी के सपनों को भारत के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया। शुमायला, शिफा और फरहा ने भाषण प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
