Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-Dehradun Highway पर आपत्तिजनक वाक्य लिखने के मामले में दो महिलाओं सहि‍त तीन आरोपित गिरफ्तार

    By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 14 Mar 2026 05:54 AM (IST)

    Saharanpur News : दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर आपत्तिजनक वाक्य लिखने के आरोप में सहारनपुर पुलिस ने दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    पुलिस गिरफ्त में आरोप‍ित।

    पुलिस गिरफ्त में आरोप‍ित।

    HighLights

    1. सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के मामले में मुकदमा दर्ज

    2. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था घटना का वीडियो

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून ग्रील्डफील्ड हाईवे पर लगे ब्रास बैरियर पर दो महिला व एक पुरुष द्वारा आपत्तिजनक वाक्‍य लिखे गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए दो महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने उस पर शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया। आरोपितों को न्यायालय में पेश कि‍या गया, जहां से उन्‍हें जेल भेजा गया है।

    दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर लोहे के पुल के समीप ब्रास बैरियर पर दो महिला व एक पुरुष के द्वारा आपत्तिजनक शब्द लिखे गए थे। इस मामले में एनएचएआइ के वर्कर 27 फरवरी को सुनील कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बंजारेवाला थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार उत्तराखंड की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

    इस मामले की जांच एसआइ मोहित कुमार कर रहे थे। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस टीम ने जांच के दौरान इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर जांच की।

    जिसके बाद जितेन्द्र राघव पुत्र शेर सिंह राघव निवासी मानव केंद्र सुभाषनगर थाना क्लेमेंटटाउन जनपद देहरादून उत्तराखंड, शारदा पत्नी संजय राणा निवासी ग्राम भूपखेडी मुजाहिदपुर थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर हाल निवासी सुभाषनगर थाना क्लेमेनटाउन जनपद देहरादून उत्तराखण्ड व सुलेखा पुत्री राजेन्द्र निवासी 114/3 चन्द्र नगर कोतवाली देहरादून, जनपद देहरादून उत्तराखण्ड को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

    खबरें और भी

    हिंदू रक्षा दल ने ली थी जिम्मेदारी

    वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष ललित शर्मा ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रसारित किया था। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी भी ली थी।

    एनएचएआइ के इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके साथ ही उन शब्दों को मिटवा दिया था। इस घटना का 57 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

    इन्होंने कहा

    बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के मोहंड वन रेंज में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बार्डर पर कुछ लोगों ने हाईवे की प्लेटों व दीवारों पर पेंट से आपत्तिजनक वाक्य लिखा था। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें दो महिलाएं व एक पुरुष था ।तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 170 सार्वजनिक सुरक्षा, धारा 126 जबरन एक निश्चित दिशा में जाने से रोकने व धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

    सागर जैन, एसपी देहात सहारनपुर।