विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: संभल में प्रवासी मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 12 यात्री घायल 

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:43 AM (IST)

संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप वाहन पलटने से 12 लोग घायल हो गए। चालक को नींद की झपकी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. गंगा एक्सप्रेसवे पर ढाड़ोल गांव के पास पिकअप पलटी।

  2. चालक को नींद आने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

  3. हादसे में 12 लोग घायल हुए, सभी अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, संभल। गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह ढाड़ोल गांव के निकट पिकअप वाहन पलटने से 12 लोग घायल हो गए।

वाहन में सवार सभी लोग हरियाणा के करनाल से बदायूं के बिनावर क्षेत्र लौट रहे थे। इनमें संभल जिले के लोग भी शामिल थे। सुबह करीब 5:30 बजे चालक को नींद की झपकी आने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद घायलों को बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में राजकुमारी निवासी गंगुरिया थाना कलान शाहजहांपुर; देवी, तालेवर, रूपवती और रीना निवासी मेहरी थाना मूसाझाग बदायूं; रामबाबू निवासी फुरजपुर गुमराह, थाना इस्लामनगर, बदायूं; अरुण और रीना निवासी रायपुर दिरपुर थाना दातागंज, बदायूं, रानी और राधेश्याम निवासी भागनगर, थाना धनारी, संभल और जगदीश निवासी खजरा खाकाम थाना बहजोई संभल शामिल हैं।

प्रभारी निरीक्षक बहजोई राजीव कुमार मलिक ने बताया कि वाहन में 30 लोग सवार थे, जिसमें 12 घायल हुए हैं। वाहन की गति अधिक नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में टला बड़ा रेल हादसा: दिल्ली-हावड़ा रूट पर टूटी पटरी, रोकी गई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।