विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मायावती के बारे में कही ये बात, तो गठबंधन को बताया चोरों की जमात, कहा- एक दूसरे की पीठ में छुरा घोंप रहे

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Updated: Mon, 11 Mar 2024 12:02 PM (IST)

Acharya pramod krishnam news आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी के बारे में भी एक टिप्पणी की है। वहीं मायावती पर उ ...और पढ़ें

प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन चोरों की जमात है।
प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन चोरों की जमात है।

HighLights

  1. प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी की तारीफ की
  2. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्हें चोरों की जमात बताया

संवाद सहयोगी, संभल। Acharya pramod krishnam on Mayawati: श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने बयान में कहा कि मायावती ने देश का मूड भांप लिया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन चोरों की जमात है।

सारे चोरों ने मिलकर जो गठबंधन बनाया है, वह एक दूसरे की पीठ में छुरा भोंकने के लिए बनाया है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। तीसरी बार वह भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। कहा कि कांग्रेस एक डूबती पार्टी है। ऐसे में एक डूबते जहाज में कौन सफर करेगा?

फारूख अब्दुल्ला रामभक्त

रविवार को ऐंचाेड़ा कंबोह में अपने आवास पर उन्होंने कहा कि फारूख अब्दुल्ला रामभक्त हैं। कश्मीर के हित और देश की तरक्की के लिए उन्हें बड़ा फैसला ले लेना चाहिए। कहा कि गठबंधन चोरों की जमात है। फारूख अब्दुल्ला चोरों की जमात में जाने की सोच भी नहीं सकते।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: मायावती ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से घाेषित किया अपना प्रत्याशी, नाम जानकर चौंक गए सभी

आचार्य ने कहा कि कांग्रेस में वरिष्ठ पदाधिकारियों का अपमान होता है और कांग्रेस एक डूबता जहाज है, राम विरोधी पार्टी है। इसलिए सभी एक-एक करके कांग्रेस से छलांग लगा रहे हैं और पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस की बर्बादी के लिए सिर्फ राहुल गांधी जिम्मेदार हैं। जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में है, तब तक पार्टी को कोई नहीं बचा सकता।

ये भी पढ़ेंः Weather Update Meerut: कड़ाके की ठंड के बाद गर्मी के तल्ख तेवर को रहिए तैयार, मार्च में पारे के तेवर 14 सालों में इस बार सबसे नरम

आगे उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न होते तो पश्चिम बंगाल कब का बांग्लादेश बन चुका होता है। यह तो भारत का सौभाग्य है जो नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधान सेवक हमें मिला है। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री को झूठा कहे जाने पर उन्होंने कहा कि पागल व्यक्ति कुछ भी कह सकता है। बच्चा और पागल कुछ भी कर सकता है। इसलिए राहुल गांधी की बातों पर ज्यादा अमल करने की जरूरत नहीं है।