अलीगढ़-मुरादाबाद हाईस्पीड कॉरिडोर: संभल के 36 गांवों में जमीन अधिग्रहण की तैयारी तेज, प्रशासन ने मांगी खतौनी
अलीगढ़-मुरादाबाद हाईस्पीड कॉरिडोर के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। संभल जिले के 36 गांवों में भूमि अधिग्रहण के लिए खतौनियां मांगी गई हैं, जिससे परियोजना को गति मिलेगी।

एआई इमेज
HighLights
नगर मजिस्ट्रेट/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी मुरादाबाद ने तहसीलदार को लिखा पत्र
जागरण, संवाददाता, संभल। ट्रैफिक को रफ्तार देने के लिए प्रस्तावित 149 किमी लंबा अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीन फील्ड हाईस्पीड एक्सेस कंट्रोल कारिडोर के निर्माण के लिए तैयारी तेज हो गई है। नगर मजिस्ट्रेट/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी मुरादाबाद युवराज सिंह ने तहसीलदार को पत्र लिखकर 36 गांवों में प्रस्तावित भूमि की खतौनियां मांगी हैं। इतना ही नहीं, नक्शा भी तैयार किया जा रहा है।
संभल जिले की संभल और गुन्नौर तहसील के गांवों से हाईस्पीड कारिडोर गुजरेगा। नेशनल हाईवे अथारिटी ने गांवों के विलेज मैप और भूमि से जुड़ी जानकारी करने की प्रक्रिया शुरू कराई है। इस प्रक्रिया हाईवे के लिए फाइनल डिजाइन और डीपीआर में शामिल करने के लिए जुटाई जा रही है।
इसी कड़ी में नगर मजिस्ट्रेट/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी मुरादाबाद ने तहसीलदार को लिखे पत्र में कहा है कि योजना के लिए गांव लखनपुर, शकरपुर तारनपुर, टंडनवाला, चाचू नागल, रझेड़ा सलेमपुर, नूरपुर ततारपुर, बागड़पुर इम्मा, नारंगपुर, लधनपुर शहवाजपुर, खिरनी मोहिउद्दीनपुर, बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर की भूमि का अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है।
इनके अलावा मूसापुर ईसापुर, चूहरपुर, बेनीपुर चक, कवलपुर सराय, गंदीपुरा, नरोत्तम सराय, रुकनुद्दीन सराय, रसूलपुर सराय, तुर्तीपुर इल्हा, इमादुल मुल्क, हिंदूपुरा, जलालपुर मोहम्मदाबाद, भोलेश्वर, नाहरठेर, मंडलाई, खानपुर खुम्मार, तश्तपुर, कटौनी, फर्रखपुर, फुलसिंहा, वारीपुर भमरौआ, धरमपुर सानी, सिरसी, पोटा, धुरा की भूमि का अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है।
इसके लिए गांवों के गाटों की भूमि की खतौनियां उपलब्ध कराई जानी हैं। बता दें कि यह कारिडोर गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा। इससे गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे विकसित हो रहे औद्योगिक गलियारे को अलीगढ़ और मुरादाबाद की सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग कनेक्टिविटी मिलेगी। परियोजना के पूर्ण होने पर संभल सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ेगा।
गुन्नौर के भी 29 गांव परियोजना की जद में
हाईस्पीड कारिडोर परियोजना में गुन्नौर के 29 गांव भी जद में आ रहे हैं। इनमें जिंजौड़ा सैलाब, जिंजौड़ा डांडा, भीकमपुर जागीर डांडा, तुमरिया खादर, कहरौला पट्टी शाकरी, कहरौला गर्वी, चाउपुर सैलाब, चाऊपुर डांडा, दुपटा कलां, भीकमपुर जैनी, चंदूनगला, रामपुर मोहकम, सिंघोली कल्लू, बहटकरन, एवजपुर, देवपुरा, जहानपुर, खगूपुरा, बरोरा, निजामपुर, भैंसरौली, मुटैना रतन कुंवर, मुटेना गिरधारी सिंह, हरूपुरा चेतसिंह, उदाlरनपुर खागी चेत सिंह, भवावाला, हरूपुरा हिम्मत सिंह, लहारा रतू और इकोना हैं।
इस तरह बढ़ेगा हाईस्पीड कारिडोर
प्रशासन ने एनएचएआई के पत्र के आधार पर परियोजना को लेकर संबंधित गांवों में भूमि के क्रय-विक्रय और व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगाई हुई है। हाई स्पीड कारिडोर संभल तहसील के गांवों से गुजरते हुए कैलादेवी क्षेत्र की ओर बढ़ेगा।
फिर गुन्नौर तहसील में प्रवेश कर रजपुरा क्षेत्र से होते हुए बबराला थाना क्षेत्र के जिजौड़ा डांडा के निकट गंगा नदी पार करेगा। फिर बुलंदशहर होते हुए अलीगढ़ पहुंचेगा। हाईस्पीड कारिडोर से संभल में विकास को पंख लगेंगे। इसके गुजरने से आसपास रोजगार के अवसर मिलेंगे।
