हम मरने के लिए पुलिस में भर्ती नहीं हुए...: जांबाज अफसर अनुज चौधरी के वो 5 बयान जो आज भी हो रहे वायरल
संभल हिंसा के दौरान अपने बेबाक बयानों से चर्चा में रहे अर्जुन पुरस्कार विजेता अनुज चौधरी अब फिरोजाबाद के नए ...और पढ़ें

एएसपी अनुज चौधरी
HighLights
वर्ष 2023 दिसंबर में अर्जुन पुरस्कार विजेता अनुज चौधरी को बनाया गया था सीओ
जागरण संवाददाता, संभल। जनपद में तैनाती के दौरान तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी अपने बयान और हिंसा के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। यहां बाद में उनका तबादला चंदौसी सर्किल में कर दिया गया। जहां करीब तीन माह बाद पदोन्नति के बाद उन्हें एएसपी बनाया और फिर उनका स्थानांतरण फिरोजाबाद कर दिया गया।
बता दें कि संभल सर्किल में वर्ष 2023 दिसंबर माह में अर्जुन पुरस्कार विजेता अनुज चौधरी को सीओ बनाया गया था। वैसे तो वह यहां पर आने से पहले ही काफी चर्चाओं में रहे थे। उनका एक बयान, जिसमें आजम खां से बातचीत करते हुए कहा था कि मुझे किसी अहसान में अवार्ड थोड़ी मिला है।
फिर 24 नवंबर 2024 को सर्वे के दौरान हुई हिंसा व उसके बाद दिए गए बयानों से वह मीडिया के साथ इंटरनेट मीडिया पर सुर्खियां में आ गए थे। हिंसा के दौरान भी उन पर कई आरोप लगए थे। हिंसा के बाद उन्होंने कहा था कि हमें आत्मरक्षा का अधिकार है। हम मरने के लिए थोड़ा भर्ती हुए हैं पुलिस में।
हमारा घर परिवार नहीं है, सिर्फ इन्हीं का घर परिवार है। एक पढ़े लिखे आदमी को यह जाहिल मार देंगे। एक पुलिस वाले के पीछे उसका परिवार रहता है। लोग फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। उस समय की स्थिति को भी तो देखना चाहिए कि पुलिस ने कैसे काम किया। वर्ष 2025 के शुरू में किष्किंधा रथ यात्रा लेकर स्वामी गोविंदानंद सरस्वती संभल पहुंचे थे।
जहां रथयात्रा नगर के मुहल्ला खग्गू सराय स्थित प्राचीन मंदिर की ओर जा रही थी तो उस दौरान सीओ अनुज चौधरी भी उसमें सुरक्षा के लिहाज से तैनात थे। जहां उन्होंने रथ यात्रा के दौरान हनुमानजी की गदा को उठाकर अपने कांधे पर रख लिया था और इस प्रकार यात्रा में कुछ दूरी तक चले।
इसके बाद 14 मार्च 2025 में होली और रमजान का दूसरा जुमा एक साथ पड़ा था। इस पर उन्होंने कोतवाली में आयोजित बैठक के दौरान कहा था कि रंग लग जाने से यदि किसी का धर्म भ्रष्ट होता है तो वह घर से न निकलें। क्योंकि जुमा साल में 52 बार आता है। जबकि होली साल में एक बार आती है।
इन्हीं बयानों के बीच मई 2025 में उनका तबादला चंदौसी सर्किल के लिए हो गया था। जहां करीब तीन माह बाद अगस्त माह में उन्हें पदोन्नति देकर एएसपी बना दिया गया और कुछ दिन बाद उनका स्थानांतरण फिरोजाबाद हो गया। वहीं हिंसा के दौरान कोतवाली में अनुज तोमर प्रभारी निरीक्षक के रूप में तैनात थे।
जहां कुछ समय बाद उनका स्थानांतरण हजरत नगर गढ़ी थाना प्रभारी निरीक्षक में कर दिया गया। जबकि आठ दिसंबर 2025 को उन्हें चंदौसी कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। वहां पर वर्तमान में उनकी तैनाती है।
यह भी पढ़ें- Anuj Chaudhary की बढ़ेंगी मुश्किलें! ASP सहित 20 पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।