विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्र‍ि के पहले दिन की मां स्वरूप शैलपुत्री की पूज

Published: Thu, 19 Mar 2026 03:37 PM (IST)

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन चंदौसी के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

News Article Hero Image

HighLights

  1. चंदौसी के मंदिरों में चैत्र नवरात्रि का पहला दिन।

  2. भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की।

  3. विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

संवाद सहयोगी, चंदौसी। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन नगर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने मां दुर्गा के स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

मौलागढ़ स्थित प्राचीन देवी मंदिर में मुख्य पुजारी पंडित गिरिराज किशोर गौड़ ने बताया कि सुबह चार बजे से पूजा-अर्चना करने के लिए देवी के भक्तों ने लाइन लग गई थी। माता रानी का भव्य श्रंगार अभिषेक गौड़ ने किया तो दरबार राहुल कुमार व सुमित कुमार ने सजाया। रामबागधाम स्थित देवी मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि माता रानी के दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

रामबाग वाली देवी मैया के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने आर्शीवाद लिया व परिवार की सुख, शांति, समृद्वि की प्रार्थना की। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन शाम को सात बजे महाआरती का आयोजन होगा जिसमें नगर से काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर परिसर में मेला भी लगता है।

ब्रह्मबाजार स्थित श्रीगंगा देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने नवरात्र के पहले दिन पूजा-अर्चना कर माता रानी से प्रार्थना की। सीता आश्रम स्थित बगिया वाली देवी मंदिर में भी सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और दोपहर तक श्रद्धालु पूजा करने आए। बगियावाली देवी मंदिर में भी शाम को महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

रायसत्ती देवी मंदिर पर दूसरे गुरुवार को महिलाएं जात लगाने पहुंची इस दौरान सभी भक्तों ने माता के दर्शन किए। इसके अलावा नगर के अन्य देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने नवरात्र के पहले दिन पूजा-अर्चना कर माता रानी से अर्शीवाद लेकर प्रार्थना की। चंदौसी बाल विद्या मंदिर स्कूल में प्रधानाचार्य श्रुति अग्रवाल व शिक्षक स्टाफ ने नवरात्र पर कन्या पूजन कर पैर छूकर अर्शीवाद लिया।

यह भी पढ़ें- संभल में 25 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद, 62 क्रय केंद्र तैयार; 48 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।