विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साले की सुपारी देने वाले जीजा की रास्ते में गोली मारकर हत्या, कोर्ट की तारीख से लौटते वक्त बदमाशों ने घेरा

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:51 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 01:34 PM (IST)

चंदौसी में डेढ़ लाख रुपये देकर साले की हत्या की साजिश रचने वाले विक्रम चौधरी की गोली मारकर हत्या कर ...और पढ़ें

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

HighLights

  1. ससुराल पक्ष से विवाद के बाद साले की हत्या कराने के लिए बिजनौर के गैंगस्टर से किया था संपर्क

जागरण संवाददाता, चंदौसी (संभल)। डेढ़ लाख रुपये देकर सुपारी साले टीटू की हत्या की साजिश रचने के आरोपित जीजा विक्रम चौधरी की मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कोर्ट से तारीख करके बाइक से घर लौट रहे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया और दो गाली मारकर फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी का कहना है कि विक्रम का ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और ससुराल पक्ष से विवाद समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। विक्रम दिसंबर 2025 में ही जेल से छूटकर आया है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।

थाना हजरतनगर गढ़ी के गांव भारतल मदापुर निवासी विक्रम चौधरी मंगलवार को अपने साले की हत्या के मामले में कोर्ट में तारीख पर आया था। शाम करीब चार बजे वह बाइक से घर लौट रहा था।

03SBL_M_54_03112026_343

इसी दौरान बनियाठेर थाना क्षेत्र में मोहम्मदपुर काशी और फरीदपुर खास के बीच रास्ते में बदमाशों ने उसे गोली मार दी। दो गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

एसओजी और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया था कि विक्रम पर अपने साले की हत्या की साजिश रचने का आरोप था।

उसने अपमान का बदला लेने के लिए डेढ़ लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। इसके लिए विक्रम के दोस्त बाइक मिस्त्री लवी और नदीम ने बिजनौर के गैंगस्टर फैजान अली से उसकी मुलाकात कराई थी।

फैजान अली संभल के ऐंचोड़ाकंबोह थाना क्षेत्र के मंडावली गांव का रहने वाला है। आरोप है कि तीन दिसंबर 2024 की रात करीब 8:45 बजे ग्राहक बनकर पहुंचे तीन लोगों ने बनियाठेर थाना क्षेत्र के मकूपुरा निवासी टीटू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पूछताछ में विक्रम ने बताया था कि पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से उसका विवाद चल रहा था। 27 नवंबर 2024 को पत्नी से विवाद के बाद उसका छोटा साला अंकुश फोन करने पर घर आ गया था। उसने विक्रम के साथ मारपीट की और गांव के सामने अपमानित किया था।

इसी का बदला लेने के लिए विक्रम ने ससुरालियों को सबक सिखाने की नीयत से हत्या की साजिश रची थी। अब पुलिस को शक है कि उसी घटना का बदला लेने के लिए ससुराल पक्ष की तरफ से विक्रम की हत्या कराई गई है।

यह भी पढ़ें- दीपावली की खुशियों पर अंधेरे का साया: 35 लाख बकाये पर संभल में 550 कनेक्शन कटे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।