विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौसी को 4.25 करोड़ का बजट जारी, जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, तैयार हो रहे प्रस्ताव

Published: Fri, 02 Jan 2026 12:08 PM (IST)

चंदौसी नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 15वें वित्त आयोग से सवा चार करोड़ रुपये का बजट जारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. चंदौसी को 15वें वित्त आयोग से ₹4.25 करोड़ का बजट मिला।

  2. पेयजल, स्वच्छता, सड़क निर्माण जैसे विकास कार्य होंगे।

  3. प्रस्ताव तैयार, जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

जागरण संवाददाता, संभल। चंदौसी नगर पालिका क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य शुरू होंगे। शासन स्तर से 15वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्य कराने के लिए सवा चार करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। जिसे पालिका शहर में पेयजल, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण और सुधार में खर्च करेंगी। पालिका ने प्रस्ताव तैयार करने शुरू कर दिए हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी।

नगर पालिका परिषद क्षेत्र के विकास के लिए शासन स्तर से सवा चार करोड़ रुपये का बजट 15वें वित्त के तहत जारी किया गया है। अनटाइड व टाइड फंड ग्रांट के तहत प्राप्त हुए बजट से पालिका ने शहर में विकास कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

जल्द ही शहर में तेजी के साथ अधूरे विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे, जिसकी रूपरेखा तैयार हो रही है। बजट के अभाव में विकास कार्य आधे अधूरे पड़े थे। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। अब सड़क, नाले और नालियों का निर्माण तेजी से होगा। शहर में कई सड़कें खराब स्थिति में हैं, जिनका पुन: निर्माण कार्य जरूरी है।

जलभराव की समस्या के निजात के लिए नाले और नालियों भी बनेंगी। बरसात के समय कई सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। शहर में सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। पेयजल और सड़कों पर रोशनी के लिए लाइटें आदि लगाने का कार्य किया जाएगा।

बजट के अभाव में विकास कार्यों को गति नहीं मिल रही थी। अब बजट मिलते ही पालिका प्रशासन ने कार्ययोजना बनानी तैयार कर दी है। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दावा है कि 15 दिन के अंदर प्रस्ताव तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इसके बाद विकास कार्याें शुरू हो जाएंगे।

डेकोरेटेड पोल और लाइटें लगेंगे

शहर के प्रमुख मार्गों पर शक्ति नगर की तरह डेकोरेटेड लाइटें लगाने की तैयारी पालिका कर रही है। इसके लिए शहर के स्टेशन रोड, फव्वारा चौक, सीता रोड, रामबाग आदि मार्गों चिन्हित किए गए हैं।

काफी समय से बजट की कमी चल रही थी, जिससे विकास कार्य प्रभावित थे। अब बजट मिल जाने से अधूरे कार्य पूरे हो सकेंगे। प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। जल्द टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। इसके बाद विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

-धर्मराज राम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद चंदौसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।