विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

80 लाख के बजट वाली लाइटों पर चला EO का हथौड़ा, चंदौसी के ठेकेदार का गजब 'कारनामा' देख हर कोई दंग!

Published: Sat, 21 Mar 2026 03:00 AM (IST)

चंदौसी में 80 लाख की लागत से लगने वाले डेकोरेटिव पोल के फाउंडेशन ठेकेदार ने सड़क पर बना दिए। पहले ...और पढ़ें

चंदौसी नगर पालिका कार्यालय के सामने अतिक्रमण करते हुए बनाए गए फाउंडेशन को तुड़वाया गया। जागरण

चंदौसी नगर पालिका कार्यालय के सामने अतिक्रमण करते हुए बनाए गए फाउंडेशन को तुड़वाया गया। जागरण

HighLights

  1. 128 डेकोरेटिव पोल से रोशन होना था लायंस कालोनी से फव्‍वारा चौक

संवाद सहयोगी, चंदौसी (संभल)। नगर पालिका के ठेकेदार का गजब कारनामा सामने आया है। उन्हाेंने अपने श्रमिकों से जो सड़क हाल ही में अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है। वहां पर ही नक्शे के विपरीत जाकर बिजली के पोल के फाउंडेशन बना दिए हैं। मामले की जानकारी जब ईओ को मिली तो उन्होंने मौके जाकर न सिर्फ निरीक्षण किया बल्कि सड़क पर बने फाउंडेशन को तुड़वा भी दिया। उन्होंने ठेकेदार व पालिका कर्मियों को नियमानुसार पोल लगवाने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, चंदौसी पंडित दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत योजना के अंर्तगत चमकाने का कार्य किया जा रहा है। एक महीने पहले शक्तिनगर में भी डेकोरेटिव पोल लगाकर लाइटें लगवाई गई थीं। एक दिन पहले भी कैथल गेट पुलिया क्षेत्र में भी लाइटें लगी हैं। इस क्रम में अब कार्य लायंस कालोनी के मोड़ से फव्‍वारा चौक चार्ली मेडिकल तक चल रहा है।

यहां पर 128 डेकोरेटिव पोल वाली लाइट लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार किए जा रहे हैं। लगभग 80 लाख रुपये की लागत से इन लाइटों को लगाया जा रहा है। 15 अप्रैल तक इसका कार्य पूर कर दिया जाएगा। लेकिन, कार्य करवा रहे ठेकेदार ने नया कारनामा कर दिया। पालिका कार्यालय से लेकर ईओ आवास के मोड़ तक लगभग पोल के नौ फाउंडेशन सड़क पर ही बनवा दिए हैं।

जो नियम के साथ-साथ नक्शे के भी खिलाफ है क्योंकि वहां पर कुछ समय पहले ही अतिक्रमण हटवाया गया था और अब बिजली पोल के फाउंडेशन बनवाकर फिर समस्या खड़ी होती। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी होती। इस प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की शाम को अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने फाउंडेशन को देखा और कर्मचारियों को बुलाकर उन फाउंडेशनों को तुड़वा दिया गया। कार्यवाहक इंचार्ज चंद्रमोहन राजू और ठेकेदार को निर्देश दिया है कि जो नक्शा बनाया गया है। उसके हिसाब से ही लाइटों के पोल लगाए जाएंगे।

 

निरीक्षण किया तो देखा कि फाउंडेशन सड़क मार्ग पर बना दिए गए हैं जोकि पूरी तरह गलत हैं। अतिक्रमण हटाने का क्या फायदा, जब लाइट के पोल ही अतिक्रमण करेंगे। कार्यवाहक इंचार्ज व ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि फाउंडेशन का जो नक्शा है, उसी के हिसाब से बनवाया जाएं।

- धर्मराज राम, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, चंदौसी


यह भी पढ़ें- न बैंक खाता, न कोई आईडी... फिर कैसे चल रहा था इरम का 'पाकिस्तानी नेटवर्क'? संभल पुलिस भी हैरान!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।