विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौसी में बड़ा हादसा होने का इंतजार? संकरी गलियों में चल रहीं मेंथा फैक्ट्रियां, एनओसी किसी के पास नहीं!

Published: Fri, 23 Oct 2026 07:38 PM (IST)

चंदौसी की संकरी गलियों में मेंथा फैक्ट्रियां बिना फायर एनओसी के चल रही हैं, जिससे निवासियों की जान को खतरा ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. एसडीएम कह रहे- सीएफओ अपने स्तर से जांच करें

  2. सीएफओ बोले- सब विभागों की जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, चंदौसी (संभल)। संकरी गलियों में चल रहीं मेंथा फैक्ट्रियों के आसपास रहने वाले लोग डर के साये में जी रहे हैं लेकिन अग्निशमन विभाग इन पर कोई कार्रवाई कर रहा है और न ही प्रशासन इस ओर देख रहा है। मेंथा एसोसिएशन ने यह कहकर गेंद प्रशासन के पाले में डाल दी है कि फैक्ट्रियों को बाहर स्थापित करने के संबंध में जमीन की मांग की जा चुकी है।

जागरण ने पिछले दिनों इस मामले को उठाया तो एसडीएम आशुतोष तिवारी ने कार्रवाई की बात कही लेकिन ये कब होगी, इसका कोई जिक्र नहीं किया।

सीएफओ केके ओझा शुरू से यह कहते आए हैं ये सब चेक करने के लिए टीम बनी थी, जिसके अध्यक्ष एसडीएम हैं लेकिन एसडीएम के अनुसार, वह टीम कोचिंग आदि की चेकिंग के लिए थी।

जब सीएफओ से दोबारा पूछा गया तो उन्होंने उल्टा सवाल दाग दिया कि किसकी अनुमति से ये फैक्ट्रियां चल रही हैं, वे सब इसके जिम्मेदार हैं। केवल फायर विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। यह भी कहा कि इन फैक्ट्रियों को आबादी से बाहर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र दे दिया गया है।

इधर, मेंथा व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने फैक्ट्रियों को बाहर संचालित करने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया है। यदि अधिकारी नगर के समीप कोई औद्योगिक पार्क विकसित करके दें तो इनको वहां ले जाया जाएगा। अब सवाल ये है कि क्या तब तक अवैध रूप से संचालित इन फैक्ट्रियों के लिए जनता की जान दांव पर लगी रहेगी।

 

यह मामला पहले फायर विभाग से जुड़ा है। यदि एनओसी नहीं हैं तो अग्निशमन विभाग को जांच करनी चाहिए। सीएफओ पहले अपने स्तर से जांच और कार्रवाई करें।

- आशुतोष तिवारी, एसडीएम।

 

प्रशासन से फैक्ट्रियों को बाहर ले जाने के लिए जमीन दिलाने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।

- अमित अग्रवाल, सचिव, चंदौसी मेंथा वेलफेयर एसोसिएशन।


यह भी पढ़ें- संभल: पौराणिक अकर्ममोचन कूप पर 50 साल पुराना अतिक्रमण ध्वस्त, मस्जिद की 3 दुकानों पर चला हथौड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।