Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: संभल में बोले राजनाथ सिंह, आने वाले समय में POK के लोग भी कहेंगे हमें भी कश्मीर का हिस्सा बना दो...

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 05:19 PM (GMT+05:30)

    Defense Minister Rajnath Singh in Sambhal News In Hindi रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संभल में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने देश की सुरक्षा ...और पढ़ें

    Sambhal News: संभल में चुनावी सभा के मंच पर राजनाथ सिंह व अन्य भाजपा नेता। जागरण।
    Sambhal News: संभल में चुनावी सभा के मंच पर राजनाथ सिंह व अन्य भाजपा नेता। जागरण।

    HighLights

    1. संभल में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सुकून में कश्मीर है
    2. निश्चित रहिए सुरक्षित हाथों में है देश की सीमाएं

    जागरण संवाददाता, संभल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को चंदौसी के देवरखेड़ा स्थित आशीष गार्डन में चुनावी जनसभा में कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में है। आप निश्चिंत रहिए देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। आज भारत, विश्व के सशक्त राष्ट्रों में शुमार है।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म करने का काम भाजपा ने किया तो आज वहां न अलगाव वाद है न पत्थरबाजी। सुकून में कश्मीर है। यह भी संभव है कि पीओके पाक अधिकृत कश्मीर के लोग भी न कह दें कि हमें भी कश्मीर का हिस्सा बना दो। यह सब इसीलिए हो रहा है कि देश में पूर्ण बहुमत में भाजपा है। देश का शासन विश्व के शक्तिशाली नेता नरेन्द्र मोदी के हाथ में है।

    ये भी पढ़ेंः UP CM Yogi In Meerut: 'जिनकी गर्मी शांत हो चुकी, उनकी वापस मत आने दीजिए, जिनके नाम से पहले कर्फ्यू लगता था अब उनकी दुर्गति देखिए'

    अब देश में दिख रहा बदलाव

    रक्षा मंत्री ने कहा कि अब बदलाव दिख रहा है। बिना भेदभाव के मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान योजना, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सबको मिला। न जाति देखा न धर्म। हिंदू हो या मुसलमान सबने लाभ लिया। यकीन मानिये इस बार तो मुसलमान समाज का सबसे ज्यादा समर्थन भाजपा को मिलने जा रहा है।

    लोकसभा सीट की जानकारी के लिए यहां करें क्लिक

    राजनाथ ने कहा कि उन्हें भी समझना चाहिए कि नफरत व डर की राजनीति करने वाले बसपा, सपा और कांग्रेस कभी भी भला नहीं चाहेंगे। आज देश का हिंदू व मुसलमान दोनों सिर उठा कर जी रहे हैं। चुनाव बाद सपा समाप्त होगी तो कांग्रेस का हाथ लटक जाएगा। 

    खबरें और भी